
शरद पवार गुट ने दिया राज ठाकरे को ऑफर, कहा- थोड़ा सोचें... बीजेपी को जरूरत है, इसलिए अहमियत दे रही
AajTak
महाराष्ट्र में शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने कहा, उत्तर और दक्षिण भारत में एक ऐसा राज्य है, जिसे हम महाराष्ट्र कहते हैं. जो संतों की भूमि है. अच्छे व्यक्तित्व के विचारों से प्रेरित है. यहां BJP को महसूस हो रहा है कि लोग उनके साथ नहीं हैं. इसलिए बीजेपी अब छोटी-बड़ी सभी पार्टियों को साथ लेकर वोटों का विभाजन करना चाहती है.
महाराष्ट्र में शरद पवार गुट के नेता और विधायक रोहित पवार ने MNS चीफ राज ठाकरे को खुला ऑफर दिया है. उन्होंने कहा, राज ठाकरे साहब एक बड़े नेता हैं. वो थोड़ा सोचें. BJP को आज जरूरत है, इसलिए वो सब को अहमियत दे रहे हैं. जब जरूरत नहीं होती, तब दरकिनार किया जाता है. इस बात को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र धर्म का पालन करने के लिए राज ठाकरे साहब को महाविकास अघाड़ी के साथ जुड़ने की कोशिश करनी चाहिए.
रोहित पवार ने आगे कहा, उत्तर और दक्षिण भारत में एक ऐसा राज्य है, जिसे हम महाराष्ट्र कहते हैं. जो संतों की भूमि है. अच्छे व्यक्तित्व के विचारों से प्रेरित है. यहां BJP को महसूस हो रहा है कि लोग उनके साथ नहीं हैं. इसलिए बीजेपी अब छोटी-बड़ी सभी पार्टियों को साथ लेकर वोटों का विभाजन करना चाहती है. सभी पार्टियों को एक करना संभव हुआ तो वो भी करेंगे. जिन पार्टियों को 2019 में अहमियत नहीं दी जा रही थी, उन सभी दलों को अहमियत दी जा रही है.
यह भी पढ़ें: बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA में शामिल हो सकती है MNS, दिल्ली पहुंचे राज ठाकरे
एनडीए में शामिल हो सकते हैं राज ठाकरे?
दरअसल, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के महाराष्ट्र में बीजेपी-शिंदे-अजित गुट के अलायंस में शामिल होने की चर्चा है. सूत्रों ने बताया कि राज ठाकरे सोमवार रात दिल्ली पहुंच गए हैं, वहां महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले भी मौजूद हैं. सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव से पहले राज ठाकरे को एनडीए में लाने की तैयारी है. राज ठाकरे अपनी पार्टी MNS के लिए दो सीटें दक्षिण मुंबई और शिरडी की मांग कर सकते हैं.
बाल ठाकरे के भतीजे हैं राज ठाकरे

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






