'शतक भी मौके की गारंटी नहीं', गायकवाड़ को वनडे टीम से बाहर करने पर हैरान हुआ पूर्व सेलेक्टर
AajTak
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक के बावजूद ऋतुराज को न्यूज़ीलैंड सीरीज़ के लिए नहीं चुना गया. श्रीकांत ने इसे नाइंसाफी बताते हुए कहा कि अब ऋतुराज को घरेलू क्रिकेट में फिर से बड़े स्कोर करके खुद को साबित करना होगा, वरना चयनकर्ता और जनता उन्हें भूल सकती है.
कृष्णमाचारी श्रीकांत ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि ऋतुराज गायकवाड़ को भारतीय टीम में अपनी जगह वापस पाने के लिए शायद चयनकर्ताओं से कहना पड़े कि वह विकेटकीपिंग भी कर सकते हैं. ऋतुराज उन चौंकाने वाले खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन्हें न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में जगह नहीं मिली, जबकि 50 ओवर के फॉर्मेट में अपने पिछले मैच में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाया था.
इसके बावजूद, जैसे ही श्रेयस अय्यर फिट हुए, महाराष्ट्र के इस बल्लेबाज़ को टीम से बाहर कर दिया गया. वहीं, ऋषभ पंत ने टीम में अपनी जगह बनाए रखी, जबकि उन्होंने प्रोटियाज़ के खिलाफ एक भी मैच नहीं खेला था. श्रीकांत ने चुटकी लेते हुए कहा कि ऋतुराज को चयन समिति के पास जाकर यह कहना चाहिए कि उन्होंने एमएस धोनी के साथ खेला है, इसलिए वह विकेटकीपिंग भी कर सकते हैं. पूर्व चयनकर्ता का मानना है कि सीएसके कप्तान को टीम में बने रहना चाहिए था, न कि नीतीश कुमार रेड्डी को.
यह भी पढ़ें: पिछले मैच में शतक, फिर भी न्यूजीलैंड सीरीज से OUT... आखिर कहां चूक गए ऋतुराज गायकवाड़
श्रीकांत ने ली चुटकी
श्रीकांत ने कहा, 'ऋतुराज गायकवाड़ कह सकते हैं कि मैंने धोनी के साथ खेला है, इसलिए मैं भी विकेटकीपिंग कर सकता हूं. यही एक तरीका है जिससे शायद उन्हें टीम में चुना जाए. श्रेयस अय्यर का चयन तय था, इसलिए उन्हें शामिल किया जाना चाहिए था. लेकिन ऋतुराज गायकवाड़ को 15 खिलाड़ियों में होना चाहिए था. नितीश कुमार रेड्डी की जगह उन्हें 15 में रखना चाहिए था.'
पूर्व चयनकर्ता ने कहा कि ऋतुराज का बाहर होना यह दिखाता है कि अब शतक लगाने के बाद भी टीम में जगह मिलने की कोई गारंटी नहीं है. श्रीकांत का मानना है कि अब ऋतुराज को घरेलू क्रिकेट में फिर से रन बनाकर अपनी दावेदारी मजबूत करनी होगी.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








