
'वो हिंदू हैं, ब्रिटेन में यह मुद्दा...', ऋषि सुनक के अक्षरधाम मंदिर जाने पर क्या बोले ब्रिटिश उच्चायुक्त?
AajTak
India Today Conclave Mumbai 2023: भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने इंडिया टूडे कॉन्कलेव में बोलते हुए खालिस्तान समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी. उन्होंने ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक के हिंदू होने पर भी बात की है.
India Today Conclave Mumbai 2023: भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने मुंबई में हो रहे 'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव' में बोलते हुए खालिस्तान, ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के भारत दौरे, जी-20 की सफलता समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी है. उन्होंने खालिस्तान के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि ब्रिटेन उग्रवादियों पर लगातार कार्रवाई करता रहा है. साथ ही अपने प्रधानमंत्री के हिंदू होने पर उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के लोगों को इस बात पर कोई आपत्ति नहीं कि उनका प्रधानमंत्री एक हिंदू है और वो खुलकर इस बारे में बात करता है.
ऋषि सुनक के अक्षरधाम जाने पर क्या बोले ब्रिटिश उच्चायुक्त?
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अपने हिंदू होने को लेकर अक्सर बात करते रहे हैं. जी-20 के लिए जब वो भारत आए थे तब उन्होंने अक्षरधाम मंदिर का दौरा भी किया था. इस संबंध में एलिस से सवाल किया गया, 'ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति भारत आए थे, यहां उनकी लोकप्रयिता देखते ही बनी. वो अक्षरधाम मंदिर गए. भारत के दामाद का यहां बेहद खास तरीके से स्वागत किया गया, आपको कैसा लगा?'
जवाब में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने कहा, 'मुझे यह देखकर काफी अच्छा लगा था. ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति साथ में आए, इसका काफी प्रभाव पड़ा. वो 10 डाउनिंग स्ट्रीट में रहते हैं और जब बाहर जाते हैं तो दीया भी जलाते हैं जो आपको मेरे देश के बारे में बहुत कुछ बताता है. ब्रिटेन एक बहुत विविधता वाला देश है जो अभी एक महत्वपूर्ण बदलाव देख रहा है.'
सुनक प्रधानमंत्री होकर भी खुलकर अपने धर्म के बारे में बात करते हैं. जब इस बारे में सवाल किया गया तब एलिस ने कहा कि सुनक का अपने धर्म को मानना ब्रिटेन में किसी मुद्दे के तौर पर नहीं देखा जाता है. वो अपने धर्म को लेकर काफी खुले विचार रखते हैं. यह कोई समस्या नहीं है. लोग अपने नेता का नेतृत्व, उसकी क्षमता देखते हैं.'
एलिस ने कहा कि सुनक एक प्रधानमंत्री होने के साथ-साथ हिंदू भी हैं. उन्होंने कहा, 'वो एक हिंदू हैं, हिंदू धर्म में विश्वास करते हैं. उन्हें लड्डू पसंद हैं. साथ ही वो एक नेता हैं जो ब्रिटिश समाज में हो रहे बदलावों का प्रतिबिंब हैं.'

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










