
वो साइकोपैथ नर्स, जो देखभाल के बहाने करती थी बच्चों की हत्या, नदी में लाशें मिलने से खुला राज
AajTak
श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी ने युवती के ढेरों टुकड़े कर उन्हें यहां-वहां फेंक दिया. ये अकेला मामला नहीं. कभी सूटकेस में लाश मिलती है, कभी जला हुआ चेहरा. ज्यादातर केस में पुरुष ही दोषी होते हैं. सिहराने वाले जुर्म करते psychopath. हॉलीवुड फिल्में भी ऐसे पुरुषों से भरी हैं. लेकिन महिलाएं भी साइकोपैथ होती हैं. वे भी उतने ही ठंडे दिमाग से क्राइम करती हैं.
नीरो के दौर में रोम के शाही खानदान का इलाज करने वाली लॉकस्टा को दुनिया का पहला सीरियल किलर माना जाता है. इलाज के बहाने वो लोगों को मारती थी.
रोम के शासक को दी मौत
बेहद हसीन इस महिला को जड़ी-बूटियों की अच्छी-खासी जानकारी थी. इलाज करते हुए ही उसने ये भी सीख लिया कि कौन से पौधे की एक बूंद भी इंसान को तुरंत मार सकती है, या फिर धीरे-धीरे ऐसे मारेगी कि किसी को भनक नहीं लगेगी. मारे जाने वालों में पहला शख्स क्लाउडिअस था- रोम का राजा. पिता के बाद गद्दी पर बैठे नीरो ने लगभग हर दुश्मन को मारने के लिए लॉकस्टा की मदद लेनी शुरू कर दी. इस तरह से हुआ एक सीरियल किलर का जन्म.
शौक के लिए जान लेने लगी
मामूली परिवार की लॉकस्टा राजसी लोगों में उठने-बैठने लगी. धीरे-धीरे वो महल के बाहर धनी व्यापारियों और मंत्री-संत्री के भी मामले देखने लगी. लॉकस्टा अमीर लेकिन कुख्यात होती चली गई. हद तब हुई, जब वो शौक-शौक में लोगों की जान लेने लगी. कई बार पौधों का जहर जांचने के लिए वो किसी को मार देती. बहुत बाद में रोम की सीनेट ने नीरो और लॉकस्टा के खिलाफ कार्रवाई की ठानी. ये 64 AD की बात है. नीरो ने खुद ही अपनी जान ले ली, लेकिन लॉकस्टा को बेहद क्रूर ढंग से मारा गया.
साल 1908 में बनी एक फिल्म ‘ह्यूमेनिटी थ्रू द एज़ेस में लॉकस्टा’ के बारे में बताया गया है कि कैसे अपने पागलपन में उसने सैकड़ों जानें ले लीं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










