
‘वो डरते नहीं हैं…’ भारत संग मैच पर PCB चीफ मोहसिन नकवी के बयान से नया बवाल, आसिम मुनीर का नाम लेकर दी गीदड़भभकी
AajTak
भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप मैच खेलने के फैसले के बाद PCB चीफ मोहसिन नकवी ने आर्मी चीफ आसिम मुनीर का नाम लेकर नया विवाद खड़ा कर दिया. उनके बयान को क्रिकेट को सैन्य संदेश से जोड़ने की कोशिश माना जा रहा है. पाकिस्तान अब इस फैसले को मित्र देशों के अनुरोध से जोड़ रहा है.
भारत के खिलाफ होने वाले ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप मैच के बायकॉट से पीछे हटते ही पाकिस्तान क्रिकेट एक नए विवाद में घिर गया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन और देश के आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आर्मी चीफ फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर का नाम लेकर क्रिकेट को सैन्य संदेश से जोड़ दिया, जिस पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.
15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर पहले पाकिस्तान के बायकॉट की अटकलें थीं. हालांकि, बाद में इस फैसले को पलटते हुए पाकिस्तान ने मैच खेलने का ऐलान किया. इसी बीच नकवी के बयान ने विवाद को और हवा दे दी है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में नकवी ने कहा- ना तो मैं भारत और ICC की धमकियों से डरता हूं, ना पाकिस्तान सरकार. और जहां तक फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर की बात है, आप उन्हें जानते ही हैं, वो कभी डरते नहीं हैं.
इस बयान को कई विश्लेषक क्रिकेट की भावना के बजाय सैन्य शक्ति के प्रदर्शन के तौर पर देख रहे हैं. नकवी जो वर्तमान में पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री भी हैं, उन पर आरोप है कि उन्होंने देश में चल रहे राजनीतिक और आंतरिक संकट के बीच सेना प्रमुख की छवि मजबूत करने की कोशिश की.
दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान अब इस फैसले का श्रेय श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात और बांग्लादेश जैसे 'मित्र देशों' के अनुरोध को दे रहा है. पाकिस्तान टीम अपने सभी मैच श्रीलंका में ही खेलने वाली है.
अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ मुकाबले से हटता, तो उसे दो अंक गंवाने पड़ते और टूर्नामेंट को भी बड़ा झटका लगता, क्योंकि भारत-पाकिस्तान मैच को क्रिकेट का सबसे बड़ा ब्लॉकबस्टर माना जाता है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









