'वो कमी पूरी हो गई...', जसप्रीत बुमराह को अहमदाबाद में याद आया पुराना जख्म, T20 चैम्पियन बनकर हुए भावुक
AajTak
T20 वर्ल्ड कप फाइनल में जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट लिए और 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने. बुमराह ने कहा कि अपने घरेलू मैदान अहमदाबाद पर वर्ल्ड कप फाइनल में यह उपलब्धि हासिल करना उनके लिए बेहद खास है. उन्होंने फ्लैट पिच पर अनुभव और समझदारी से गेंदबाजी कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को एकतरफा अंदाज में 96 रनों हराते हुए वर्ल्ड चैम्पियन का खिताब अपने नाम कर लिया है. रविवार (8 मार्च) को टीम इंडिया ने फाइनल में न केवल बेहतरीन बल्लेबाजी की, बल्कि गेंदबाजी में भी कीवियों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया.
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 255/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया. भारतीय बल्लेबाजों ने मैदान के हर कोने में रन बरसाए और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया. 256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 19 ओवरों में महज 159 रनों पर सिमट गई. भारत ने यह मुकाबला 96 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया.
टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में शानदार गेंदबाजी करने वाले जसप्रीत बुमराह को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. बुमराह ने इस मुकाबले में 4 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 4 विकेट लिए और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. वहीं वो 40 विकेट लेकर टी20 वर्ल्ड कप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए.
मैच के बाद बुमराह ने कहा कि अपने घरेलू मैदान पर यह उपलब्धि हासिल करना उनके लिए बेहद खास पल है. उन्होंने कहा-यह जीत मेरे लिए बहुत खास है. मैंने अपने घरेलू मैदान पर पहले भी एक फाइनल खेला था, लेकिन तब जीत नहीं मिली थी. आज वह कमी पूरी हो गई.
बुमराह ने बताया कि फाइनल की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी आसान थी, इसलिए उन्हें अपनी पूरी समझ और अनुभव का इस्तेमाल करना पड़ा. उनके मुताबिक- मुझे पता था कि विकेट फ्लैट है, इसलिए अनुभव के साथ गेंदबाजी करना जरूरी था.
उन्होंने टूर्नामेंट से पहले की मानसिक स्थिति के बारे में भी खुलकर बात की. बुमराह ने कहा कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले उन्हें लग रहा था कि वह जरूरत से ज्यादा कोशिश कर रहे हैं.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








