
वो अमेरिकी बाबा, जिसने स्वर्ग पहुंचाने का लालच देकर सैकड़ों अनुयायियों को दे दिया जहर, बनाया था नया पंथ
AajTak
हाथरस हादसे के पीछे असल वजह अब तक सामने नहीं आ सकी. कहा जा रहा है कि नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा के पैरों की धूल लेने के लिए भीड़ उमड़ी और भगदड़ मच गई. कथित बाबा तब से गायब है. ऐसे लोग दूसरे देशों में भी होते रहे. अमेरिका में एक बाबा ने जन्नत का सपना दिखाकर नौ सौ से ज्यादा लोगों को जहर पिला दिया था. इनमें बहुत से बच्चे थे.
लैटिन अमेरिकी देश गुयाना के जंगलों में सत्तर के दशक में सैकड़ों लाशें मिलीं. ये उन आस्तिकों की थीं, जो कथित बाबा जिम जोन्स के साथ स्वर्ग जाने की तैयारी में थे. मौत के बाद बढ़िया जिंदगी के सपने दिखाकर जिम ने सारे भक्तों को जहर मिला जूस पिला दिया. जिसने भी जहर पीने से इनकार किया, उन्हें बंदूक के बल पर मार दिया गया. खास बात ये है कि इस बाबा ने भी अपना एक अलग पंथ बनाया हुआ था, जिसे पीपल्स टेंपल कहते.
शुरू किया अपना एक पंथ
अमेरिकी राज्य इंडियाना के गरीब घर में जन्मा जोन्स बचपन से ही धर्म की बातें पढ़ता. शुरुआत ईसाई धर्म से हुई, लेकिन बड़ा होते-होते उसने खुद अपना एक पंथ बना डाला, जिसे नाम दिया पीपल्स टेंपल. ये पचास के दशक की बात है, जब अमेरिका में अश्वेतों पर काफी हिंसा होती. युवा होते जोन्स ने इस बात को अपनी ताकत बना दिया. वो कहने लगा कि पीपल्स टेंपल सबके लिए है, उस कम्यून में कोई भेद नहीं. जल्द ही अश्वेत और समाज को सुधारने की इच्छा रखने वाले श्वेत भी उसमें शामिल होने लगे. ये ईसाई धर्म की तरह तो था, लेकिन पूजापाठ नहीं था.
अमेरिका से भागकर पहुंचा गुयाना
लगभग 30 साल की उम्र में इस बाबा के पास अनुयायियों की अच्छी-खासी फौज हो गई, जो उसके इशारे पर कुछ भी करने को तैयार रहती. यही वो वक्त था, जब जोन्स ने अपना हेडक्वार्टर कैलीफोर्निया शिफ्ट कर लिया. यहां सुनसान इलाके में जोन्स अपनी मर्जी दिखाने लगा. वो खुद को भगवान बताने के अलावा पैसों की धोखाधड़ी, यहां तक कि बच्चों का यौन शोषण तक करने लगा. काफी वक्त बाद ये खबरें बाहर आईं तो जोन्स ने आननफानन कैलीफोर्निया छोड़ दिया और श्रद्धालुओं के साथ ही गुयाना शिफ्ट हो गया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







