
वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड टूटा, पाकिस्तानी खिलाड़ी समीर मिन्हास ने बनाया तेज शतक का नया कीर्तिमान
AajTak
समीर मिन्हास (Sameer Minhas) ने Youth ODI में सबसे तेज शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. उन्होंने जिम्बाब्वे U19 के खिलाफ सिर्फ 42 गेंदों में सेंचुरी जड़ी और वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड तोड़ा. पाकिस्तान ने 158 रनों का लक्ष्य 16.2 ओवरों में आसानी से हासिल कर ट्राई-सीरीज जीत ली.
पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज समीर मिन्हास (Sameer Minhas) ने अंडर-19 क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है. उन्होंने Youth ODI में सबसे तेज शतक लगाकर भारत के वैभव सूर्यवंशी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया.
जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे के ओल्ड हरारियंस क्लब में सोमवार (6 जनवरी) को खेले गए जिम्बाब्वे U19 ट्राई-सीरीज के फाइनल में पाकिस्तान U19 ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. उमैर जैब (Umar Zaib) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट सिर्फ 20 रन देकर झटके. एक समय जिम्बाब्वे का स्कोर 15 रनों पर 5 विकेट था, लेकिन माइकल बिल्गनॉट (Michael Blignaut) की 60 रनों की पारी और तातेंडा चिमुगोरो (Tatenda Chimugoro) के नाबाद 28 रनों की मदद से टीम 44.4 ओवर में 158 रन तक पहुंच पाई.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम ने मुकाबला सिर्फ 16.2 ओवरों में जीत लिया. ओपनर समीर (Sameer Minhas) ने सिर्फ 42 गेंदों में शतक ठोक दिया, जो Youth ODI इतिहास का सबसे तेज शतक है. इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के वैभव सूर्यवंशी के नाम था, जिन्होंने 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ 52 गेंदों में शतक लगाया था.
Sameer Minhas ने 51 गेंदों में 114 रन बनाए, जिसमें 17 चौके और 5 छक्के शामिल थे. Mohammad Shayan के साथ उनकी 145 रनों की ओपनिंग साझेदारी रही और पाकिस्तान ने बिना कोई और विकेट गंवाए खिताब अपने नाम कर लिया.
Sameer Minhas does it AGAIN! Another final, ANOTHER match winning hundred HUNDRED in a FINAL? That’s Sameer Minhas for you! 115 runs in 51 balla clutch,explosive🧨unstoppable🔥 Pakistan wins the TRI-SERIES FINAL pic.twitter.com/RW24bW0yql
यूथ वनडे में सबसे तेज शतक (कम गेंदों में) 42- समीर मिन्हास (पाकिस्तान) vs जिम्बाव्बे हरारे 2026 52- वैभव सूर्यवंशी (भारत) vs इंग्लैंड वॉर्सेस्टर 2025 56- वैभव सूर्यवंशी (भारत) vs UAE दुबई 2025 63- कासिम अकरम (पाकिस्तान) श्रीलंका नॉर्थ साउंड 2022 65- जेडन ड्रेपर ऑस्ट्रेलिया (इंडिया) ब्रिस्बेन 2025

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









