
वेश्यालय आने वाले लड़के से यौनकर्मी को हुआ प्यार, बने कपल
AajTak
वेश्यालय में काम करने वाली जैस्मिन का कहना है कि एक क्लाइंट से ही उन्हें प्यार हो गया. जैस्मिन ने कहा- बॉयफ्रेंड ने मुझे ऐसे समय पर सहारा दिया जब वो बहुत कम्फर्ट नहीं फील कर रही थीं. वह अक्सर मेरे पास आता था. फिर हमारी ऑनलाइन बातचीत होने लगी और हम साथ गेम खेलने लगे.
कानूनी रूप से वैध एक वेश्यालय में काम करने वाली जैस्मिन को अपने एक क्लाइंट से प्यार हो गया. जैस्मिन ने बताया कि वेश्यालय में ही उसे अपना बॉयफ्रेंड मिल गया. वह कस्टमर के रूप में अक्सर वहां आता था. बाद में दोनों में प्यार हो गया. मामला अमेरिका के नेवादा का है, जहां वेश्यालय लीगल हैं. इसीलिए नेवादा को 'रेड लाइट डिस्ट्रिक्ट' भी कहा जाता है.
जैस्मिन मूल रूप से कोस्टा रिका की रहने वाली हैं. जैस्मिन तलाक से गुजरने और परिवार का कोई समर्थन नहीं मिलने के बाद सेक्स वर्क के लिए जानबूझकर अमेरिका आई थीं. फेमस यूट्यूबर मैट कुलेन (Matt Cullen) से बातचीत में जैस्मिन ने अपनी कहानी शेयर की है.
उन्होंने बताया कि उनका बॉयफ्रेंड अक्सर वेश्यालय आता था. वह उनका रेगुलर कस्टमर था. कुछ ही समय में दोनों करीब आ गए. बात मैसेज से शुरू हुई. इसके बाद ऑनलाइन गेम खेलना स्टार्ट किया. फिर वे एक दूसरे को डेट करने लगे. अंत में जैस्मिन और उनका बॉयफ्रेंड दोनों एकसाथ ही वेश्यालय में काम करने लगे.
जब जैस्मिन से पूछा गया कि वेश्यालय में काम करने वाले किसी व्यक्ति के साथ डेटिंग करना कैसा होता है, तो उन्होंने जवाब दिया- यह अलग है. बहुत अलग अनुभव है. अपने बॉयफ्रेंड को लेकर वो कहती हैं- कई बार कस्टमर अपना स्ट्रेस हम पर थोप देते हैं. इमोशनली ब्लैकमेल भी करते हैं लेकिन मेरे बॉयफ्रेंड के साथ ऐसा नहीं था. वो सबसे अलग है.
जैस्मिन का कहना है कि बॉयफ्रेंड की वजह से वो अब सेफ फील करने लगी हैं. उसने मुझे ऐसे समय सहारा दिया जब मैं बहुत कम्फर्ट नहीं फील कर रही थी.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









