
विष्णु शर्मा की नई किताब 'कांग्रेस प्रेसिडेंट फाइल्स' का बुक फेयर में विमोचन
AajTak
विष्णु शर्मा की नई किताब 'कांग्रेस प्रेसिडेंट फाइल्स' विश्व पुस्तक मेले में लॉन्च की गई. अनुज धर, प्रखर श्रीवास्तव और अशोक श्रीवास्तव जैसे प्रमुख लेखकों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया. किताब में कांग्रेस के शुरुआती अध्यक्षों पर रोचक जानकारी है, जो कहा जा रहा है कि पाठकों को अवश्य ही चौंका देगी.
विष्णु शर्मा अपनी तथ्यात्मक किताबों के लिए मशहूर हैं. उन्होंने विश्व पुस्तक मेले के अंतिम दिन अपनी नई पुस्तक 'कांग्रेस प्रेसिडेंट फाइल्स' लॉन्च की है. इस किताब के विमोचन कार्यक्रम में कई मशहूर लेखक भी पहुंचे. इनमें अनुज धर, प्रखर श्रीवास्तव और अशोक श्रीवास्तव जैसे लेखक शामिल थे.
कार्यक्रम का संचालन नीरज बधवार ने किया, जो अपनी वन लाइनर्स और व्यंग्यात्मक किताबों जैसे 'हम सब फेक हैं' और 'बातें कम स्कैम ज्यादा' के लिए मशहूर हैं. उनका सहजता और सटीकता से कार्यक्रम को संचालित करना दर्शकों को बेहद पसंद आया.
सावरकर को फांसी की सजा देने वाला जज भी रहा था कांग्रेस का अध्यक्ष
अनुज धर ने कहा कि विष्णु शर्मा इतिहास के अनछुए पहलुओं को सामने लाते हैं, जिससे पाठक हैरान रह जाते हैं. प्रखर श्रीवास्तव ने भी शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इस किताब से जाना कि सावरकर को फांसी की सजा देने वाला जज भी कांग्रेस का अध्यक्ष रहा था. अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसी किताबें नई पीढ़ियों को वह ज्ञान देती हैं जो अब तक छिपाया गया था.
प्रकाशक के लिए क्या होती है चुनौती
प्रकाशक प्रभात कुमार और पीयूष कुमार ने उन चुनौतियों का ज़िक्र किया जो इस तरह की सटीक और ऐतिहासिक किताबों को प्रकाशित करने में आती हैं. वे सुनिश्चित करते हैं कि सभी तथ्य सही स्रोतों से लिए गए हों. उनका मानना है कि एक लेखक को समर्थन देना हमारी जिम्मेदारी है यदि उसके तथ्य इतिहास को सही संदर्भ में पेश करते हैं.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










