
इस शहर में तेजी से बढ़ रहा कुत्तों का आतंक, एक साल में 1 लाख 28 हजार लोगों को बनाया शिकार
AajTak
महाराष्ट्र में आवारा कुत्तों का खतरा बढ़ता जा रहा है. 2024 में मुंबई में 1.28 लाख और नागपुर में 9,400 से ज्यादा लोगों को कुत्तों ने काटा. डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने विधान परिषद में यह जानकारी दी है. सरकार ने कुत्तों की नसबंदी, टीकाकरण और रेबीज नियंत्रण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं. बीते छह सालों में पूरे महाराष्ट्र में 30 लाख से अधिक डॉग बाइट के मामले सामने आए हैं.
महाराष्ट्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. साल 2024 में सिर्फ मुंबई में 1 लाख 28 हजार से अधिक लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा, जिससे नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं. यह जानकारी राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को विधान परिषद में लिखित जवाब के माध्यम से दी.
नागपुर में बढ़ा कुत्तों का आतंक
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक यह सवाल विधान परिषद सदस्य सुनील शिंदे, वसंत खंडेलवाल, संदीप जोशी समेत अन्य सदस्यों द्वारा उठाया गया था. विधायकों ने मुंबई महानगरपालिका (BMC) सीमा क्षेत्र और नागपुर में बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक पर चिंता जताई थी.
डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने बताया कि 2024 में नागपुर नगर निगम (NMC) क्षेत्र में 9,427 लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा, जबकि मुंबई में यह संख्या 1,28,252 तक पहुंच गई. उन्होंने कहा कि यह आंकड़े बेहद चिंताजनक हैं और राज्य सरकार इस समस्या को गंभीरता से ले रही है.
शिंदे ने सदन को बताया कि BMC द्वारा एनिमल वेलफेयर बोर्ड के नियमों के तहत ह्यूमेन सोसाइटी इंटरनेशनल के माध्यम से कराए गए सर्वे में यह सामने आया है कि मुंबई में आवारा कुत्तों की संख्या 2014 में 95,172 थी, जो 2024 में घटकर 90,757 हो गई है. हालांकि संख्या में कमी आई है, लेकिन डॉग बाइट के मामलों में बढ़ोतरी चिंता का विषय बनी हुई है.
उन्होंने बताया कि आवारा कुत्तों की आबादी को नियंत्रित करने के लिए नसबंदी (Sterilisation), टीकाकरण (Vaccination) और रेबीज उन्मूलन जैसे कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. इसके अलावा नागरिकों की शिकायतों के समाधान के लिए एक स्वतंत्र ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू किया गया है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












