
तिहाड़ जेल में 'छोटा डॉन' अनमोल बिश्नोई, लॉरेंस गैंग की नई पटकथा या बड़ा सुरक्षा खतरा?
AajTak
लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनमोल बिश्नोई तिहाड़ जेल पहुंच चुका है. गृह मंत्रालय के विशेष आदेश के बाद अनमोल की मूवमेंट पर एक साल की रोक लगा दी गई है. सवाल उठ रहे हैं कि क्या तिहाड़ से एक बार फिर लॉरेंस गैंग का नेटवर्क सक्रिय होगा या विरोधी गैंग्स के निशाने पर अनमोल रहेगा.
भारत के अंडरवर्ल्ड की सबसे चर्चित बिश्नोई ब्रदर्स की जोड़ी एक बार फिर सुर्खियों में है. बड़ा डॉन लॉरेंस बिश्नोई बीते तीन सालों से गुजरात की साबरमती जेल में बंद है, जबकि अब उसका छोटा भाई और उभरता गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई तिहाड़ सेंट्रल जेल पहुंच चुका है. अनमोल की तिहाड़ में एंट्री के साथ ही देश की सबसे हाई-सिक्योरिटी जेल एक बार फिर गैंगवार और अंडरवर्ल्ड की साजिशों के केंद्र में आती नजर आ रही है.
NIA की रिमांड पूरी होने के बाद गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को सुरक्षा कारणों से बड़ा आदेश जारी किया. BNSS की धारा 303 के तहत अगले एक साल तक किसी भी राज्य की पुलिस या एजेंसी अनमोल बिश्नोई को अपनी कस्टडी में नहीं ले सकेगी. यानी अब किसी भी पूछताछ के लिए एजेंसियों को तिहाड़ जेल के भीतर ही जाना होगा. यह वही प्रावधान है जो पहले से लॉरेंस बिश्नोई पर भी लागू है.
यह भी पढ़ें: गृह मंत्रालय का अहम आदेश, 1 साल तक अनमोल बिश्नोई को कस्टडी में नहीं ले सकेगी पुलिस और एजेंसियां
तिहाड़ जेल का नाम पहले ही लॉरेंस बिश्नोई के कारण कुख्यात रहा है. आरोप है कि यहीं से उसने न सिर्फ अपने गैंग बल्कि पूरे सिंडिकेट को कंट्रोल किया. मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की साजिश भी जेल से संचालित होने के आरोपों के कारण तिहाड़ लंबे समय तक चर्चा में रहा. ऐसे में अनमोल की मौजूदगी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ा दी है.
खतरे का एक और पहलू है, गैंग्स के बीच बंटवारा. कभी लॉरेंस बिश्नोई का करीबी रहा गोल्डी बराड़ अब उससे अलग हो चुका है. रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़ गैंग और बंबीहा, जग्गू भगवानपुरिया, कौशल, नीरज बवाना जैसे गैंग खुले तौर पर बिश्नोई गैंग के विरोध में खड़े हैं. इन गैंगों के कई सदस्य पहले से तिहाड़ में बंद हैं, जिससे जेल के भीतर टकराव की आशंका और गहरी हो गई है.
यह भी पढ़ें: अनमोल बिश्नोई को पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जान का खतरा! मांगी बुलेटप्रूफ गाड़ी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










