
जेल में नमाज पर रोक, कोठरी में न रौशनी-ना वेंटिलेशन... इमरान खान पर UN ने PAK को चेताया
AajTak
संयुक्त राष्ट्र की यातना मामलों की विशेष रिपोर्टर एलिस जिल एडवर्ड्स ने पाकिस्तान सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जिस तरह की हिरासत में रखा गया है, वह यातना और अमानवीय व्यवहार की श्रेणी में आ सकती है. UN ने जेल की स्थिति तुरंत सुधारने की मांग की है.
संयुक्त राष्ट्र (UN) की यातना और अमानवीय व्यवहार पर विशेष रिपोर्टर एलिस जिल एडवर्ड्स ने पाकिस्तान सरकार को कड़ी चेतावनी जारी की है. उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जिस तरह की परिस्थितियों में हिरासत में रखा गया है, वह अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों के गंभीर उल्लंघन की श्रेणी में आ सकती है और इसे यातना माना जा सकता है.
एलिस जिल एडवर्ड्स ने जिनेवा से जारी बयान में कहा कि पाकिस्तान सरकार को तुरंत और प्रभावी कदम उठाने चाहिए ताकि इमरान खान की हिरासत की स्थिति अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हो. UN के अनुसार, 26 सितंबर 2023 को रावलपिंडी की अदियाला जेल में स्थानांतरण के बाद से इमरान खान को अत्यधिक समय तक एकांत कारावास में रखा गया है.
यह भी पढ़ें: अब इमरान खान को 'एंटी आर्मी' बता लगाया जा रहा बैन, शहबाज-मुनीर के जुल्म की इंतेहा!
रिपोर्ट में बताया गया है कि इमरान खान को दिन के लगभग 23 घंटे अपनी कोठरी में बंद रखा जाता है, बाहरी दुनिया से संपर्क बेहद सीमित है और उनकी कोठरी पर लगातार कैमरा निगरानी की जा रही है. UN विशेषज्ञ ने स्पष्ट कहा कि 15 दिनों से अधिक का एकांत कारावास अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत प्रतिबंधित है और इसे मानसिक यातना माना जाता है.
इमरान खान को खुले में टहलने की अनुमति नहीं
UN को मिली जानकारी के मुताबिक, इमरान खान को न तो खुले में टहलने की अनुमति है और न ही अन्य कैदियों से मिलने की. यहां तक कि उन्हें सामूहिक नमाज में शामिल होने से भी रोका जा रहा है. अदालत द्वारा अनुमति प्राप्त वकीलों और परिजनों से मुलाकातें भी बार-बार बाधित की जाती हैं या समय से पहले समाप्त कर दी जाती हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










