
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 13 दिसंबर 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
केरल निकाय चुनावों में लेफ्ट की बढ़त, तिरुवनंतपुरम में NDA आगे है. लियोनेल मेसी कोलकाता पहुंचे, फैंस में उत्साह है. दिल्ली में AQI गंभीर स्तर पर पहुंच गया है. करुर भगदड़ मामले में SC सख्त और हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को नोटिस जारी किया है. पढ़ें आज सुबह की अहम खबरें...
देश और दुनिया की बड़ी खबरों में केरल निकाय चुनावों की मतगणना जारी है, जहां लेफ्ट गठबंधन बढ़त बनाए हुए है, जबकि तिरुवनंतपुरम में NDA आगे चल रही है. फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेसी ‘GOAT इंडिया टूर 2025’ के तहत कोलकाता पहुंचे, एयरपोर्ट पर हजारों फैंस उमड़े. दिल्ली में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंच गया है, कई इलाकों में AQI 400 के पार है. तमिलनाडु के करुर भगदड़ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को नोटिस जारी किया है. रेलवे यात्रियों को बेहतर भोजन देने की नई पहल शुरू हुई है. महाराष्ट्र में 1100 पुलिस थानों में MahaCrimeOS AI लागू होगा. भारत-चीन के बीच बीजिंग में द्विपक्षीय वार्ता का नया दौर भी हुआ. पढ़ें आज सुबह की अहम खबरें...
केरल निकाय चुनाव रिजल्ट LIVE: लेफ्ट गठबंधन को बढ़त, थरूर के गढ़ तिरुवनंतपुरम में NDA आगे, कांग्रेस भी दे रही फाइट
केरल स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना चल रही है. ग्राम पंचायतों, ब्लॉक पंचायतों, जिला पंचायतों, नगरपालिकाओं और निगमों के 23,576 वार्डों में मतों की गिनती पूरी होने के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे. केरल के सात ज़िलों में हुए स्थानीय निकाय चुनावों के पहले चरण में 70.91 प्रतिशत और दूसरे चरण में 76.08 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था.
कोलकाता पहुंचे लियोनेल मेसी, सुपरस्टार फुटबॉलर की एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट पर जमा हुए हजारों फैंस
अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी शनिवार को 'GOAT इंडिया टूर 2025' की शुरुआत के लिए कोलकाता पहुंचे. मेसी मियामी से दुबई होते हुए कोलकाता पहुंचे. देर रात होने के बावजूद हजारों फैंस एयरपोर्ट के बाहर उनकी एक झलक पाने के लिए जमा हो गए. मेसी अपने तीन दिन के दौरे में कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली जाएंगे.
दिल्ली 'गैस चैंबर' में तब्दील, AQI 400 के पार, ITO समेत कई इलाकों में वायु गुणवत्ता 'गंभीर'

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












