
संसद हमले की 24वीं बरसी आज, PM मोदी- राहुल समेत कई नेताओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
AajTak
आज संसद भवन पर हुए आतंकी हमले की 24वीं बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने संसद की सुरक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर किये. इस अवसर पर पूरे देश ने सम्मान के साथ शहीदों को याद किया. इस अवसर पर एनडीए के सांसदों के अलावा, विपक्ष के वरिष्ठ नेता जैसे सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी ने भी शहीदों को सम्मान दिया. वर्ष 2001 में आज ही के दिन संसद भवन पर आतंकवादी हमले का दर्दनाक घटनाक्रम हुआ.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












