
बेटे पार्थ के बचाव में उतरे अजित पवार, बोले- लैंड डील अफसरों की गलती का नतीजा
AajTak
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने नागपुर में अनौपचारिक बातचीत में कई अहम मुद्दों पर खुलकर राय रखी. उन्होंने पार्थ पवार लैंड डील में प्रशासनिक चूक की बात कही, रायगढ़ में एनसीपी–शिवसेना विवाद खत्म करने की जरूरत बताई, नवाब मलिक का समर्थन किया और तेंदुओं से निपटने की योजना पर सवाल उठाए.
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने नागपुर में चल रहे नागपुर दौरे के दौरान एक अनौपचारिक बातचीत में राज्य की राजनीति, प्रशासन और वन्यजीव नीति से जुड़े कई संवेदनशील मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी. पार्थ पवार से जुड़े लैंड डील मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अजित पवार ने सीधे तौर पर अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए.
अजित पवार ने कहा कि अमेडिया एंटरप्राइजेज एलएलपी से जुड़े लेन-देन के दौरान संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी थी कि वे दस्तावेजों की गंभीरता से जांच करते और समय रहते कार्रवाई करते. अगर अधिकारी अपना काम ठीक से करते, तो यह मामला इतना आगे नहीं बढ़ता. पवार का यह बयान उस समय आया जब उनसे इस मामले को लेकर सवाल पूछा गया.
यह भी पढ़ें: शरद पवार के घर डिनर में पहुंचे राहुल गांधी, अजित पवार, अडानी, कई केंद्रीय मंत्री भी हुए शामिल
रायगढ़ जिले में एनसीपी और शिवसेना (शिंदे गुट) के बीच चल रहे राजनीतिक तनाव को लेकर अजित पवार ने कहा कि अब इस टकराव को खत्म करना बेहद जरूरी हो गया है. उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से उन्होंने विधायक भरत गोगावले और मंत्री उदय सामंत के साथ बैठक की और दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की. इसके बाद उन्होंने मंत्री अदिति तटकरे से भी बात कर यह सुनिश्चित करने को कहा कि विवाद और न बढ़े.
नवाब मलिक का अजित पवार ने किया समर्थन
नवाब मलिक के मुद्दे पर अजित पवार ने स्पष्ट रूप से उनका पक्ष लिया. उन्होंने कहा कि एनसीपी प्रवक्ता द्वारा नवाब मलिक और मुंबई महानगरपालिका चुनावों को लेकर जो रुख रखा गया है, वही पार्टी की आधिकारिक नीति है. गौरतलब है कि बीजेपी ने नवाब मलिक की मौजूदगी पर आपत्ति जताते हुए चेतावनी दी है कि यदि वे शामिल हुए तो वह एनसीपी के साथ गठबंधन नहीं करेगी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










