
कोहरे का कहर! NCR के 6 लेन एक्सप्रेसवे पर एक के बाद एक टकराईं 6 गाड़ियां, कई जख्मी... VIDEO
AajTak
ग्रेटर नोएडा ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर कोहरे की वजह से आधा दर्जन से ज्यादा वाहन एक के बाद एक आपस में टकरा गए. जिससे कई लोग घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर घने कोहरे की वजह से आधा दर्जन से ज्यादा वाहन एक के बाद एक आपस में टकरा गए. जिससे कई लोग घायल हो गए. सूचना लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से किनारे कराया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.
मामला बंबावड़ बादलपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. हादसे का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि कई कार और ट्रक एक दूसरे से भिड़े हुए हैं. जबकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रक को हटवा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: शीतलहर से नहीं राहत, यूपी समेत इन राज्यों में घना कोहरा, हफ्ते भर के मौसम पर आया ये अलर्ट
एक के बाद एक टकराए दर्जनों वाहन
पुलिस ने बताया कि घने कोहरे के चलते वाहनों के ड्राइवरों को देखने में परेशान हो रही थी. ऐसे में एक के बाद एक दर्जन से ज्यादा वाहन आपस में टकरा गए. जिससे कई लोग घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यह भी पढ़ें: हाईवे पर आगे... जानवर, कोहरा या खतरनाक मोड़! 'एक्सीडेंट प्रोन' एरिया से पहले मोबाइल पर मिलेगा अलर्ट

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












