
पंकज चौधरी ने यूपी BJP अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया नामांकन, CM योगी आदित्यनाथ बने प्रस्तावक
AajTak
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का यूपी बीजेपी चीफ बनना लगभग तय माना जा रहा है. वह आज अपना नामांकन दाखिल करने लखनऊ पहुंच रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, स्मृति ईरानी सहित कई बड़े नेता उनके प्रस्तावक होंगे.
भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने उत्तर प्रदेश भाजपा का अगला अध्यक्ष बनने के लिए शनिवार को पार्टी के लखनऊ दफ्तर में अपना नामांकन दाखिल किया. वह अपना नामांकन दाखिल करने के लिए आज दोपहर एयर इंडिया की फ्लाइट से लखनऊ पहुंचे और चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से सीधे बीजेपी कार्यालय के लिए रवाना हो गए. यहां उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया. महाराजगंज जिले से बड़ी संख्या में उनके समर्थक लखनऊ एयरपोर्ट और पार्टी कार्यालय दोनों जगहों पर पहले से ही मौजूद थे.
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक उनके प्रस्तावक बने. इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव विनोद तावड़े और लखनऊ भाजपा प्रमुख महेंद्र नाथ पांडे ने चुनाव अधिकारी के रूप में पंकज चौधरी का नामांकन स्वीकार किया. इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, यूपी सरकार में मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, सूर्य प्रताप शाही, सुरेश खन्ना और बेबी रानी मौर्य भी मौजूद रहे. भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी के उत्तर प्रदेश भाजपा का अगला अध्यक्ष बनने की पूरी संभावना है. पार्टी सूत्रों के अनुसार, उनका निर्विरोध चुना जाना लगभग निश्चित है.
अभी तक सिर्फ पंकज चौधरी का ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ है. आज 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल करने का समय है. यदि केवल एक ही नामांकन दाखिल किया जाता है तो भारतीय जनता पार्टी आज ही अपने यूपी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पकंज चौधरी के नाम को अंतिम रूप दे सकती है. उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा रविवार दोपहर लखनऊ में पार्टी के एक कार्यक्रम में होने की संभावना है, जहां केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के नामों की भी घोषणा होगी.
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: Union Minister Pankaj Chaudhary files his nomination for the post of state BJP president. Chief Minister Yogi Adityanath, Deputy Chief Ministers Keshav Prasad Maurya and Brajesh Pathak are present on the occasion. pic.twitter.com/mLjkVEp5SS
भाजपा ने इस नियुक्ति को लेकर सस्पेंस बनाए रखा है. सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपनी व्यापक राजनीतिक रणनीति के अनुरूप, राज्य अध्यक्ष के रूप में एक ओबीसी नेता को नियुक्त करने का निर्णय पहले ही ले लिया है. महाराजगंज से 7 बार के लोकसभा सांसद और ओबीसी कुर्मी समुदाय के नेता पंकज चौधरी को बीजेपी यूपी में आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए एक महत्वपूर्ण विकल्प के रूप में देख रही है.
#WATCH | Lucknow: On the state president election, BJP leader Mahendra Nath Pandey says, "The deadline for nominations is 3 PM. If anyone wants to file a nomination, they can do so." https://t.co/Cla06dVcDI pic.twitter.com/keywIo6Kg7

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










