
गेट खोलने से किया इनकार, रखी शर्त, चर्चित Youtuber को उठाकर ले गई पुलिस
AajTak
चर्चित यूट्यूबर और राजनीतिक टिप्पणीकार 'सवुक्कू' शंकर को पुलिस ने शनिवार को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया. उनके साथ टीम के पांच अन्य सदस्य भी हिरासत में लिए गए हैं. शंकर ने गिरफ्तारी से पहले इसे झूठा मामला बताया था. पुलिस और शंकर के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. पुलिस ने जब उन्हें गेट खोलने को कहा तो उन्होंने शर्त रख दी जिसके बाद उन्हें उठाकर ले जाया गया.
प्रसिद्ध यूट्यूबर और राजनीतिक टिप्पणीकार ‘सवुक्कू’ शंकर को शनिवार सुबह चेन्नई पुलिस ने उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने सवुक्कू शंकर के साथ उनकी टीम के पांच अन्य सदस्यों को भी हिरासत में लिया है. गिरफ्तारी के बाद यह मामला सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है.
यूट्यूबर ने दरवाजा खोलने से किया था इनकार
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह जब जांच अधिकारी शंकर के आवास पर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया, तो उन्होंने दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया.
पुलिस का दावा है कि शंकर ने शर्त रखी कि पहले पुलिस उनके वकीलों से बात करे, उसके बाद ही वे दरवाजा खोलेंगे. इसी दौरान मौके पर मौजूद दो पुलिस अधिकारियों और शंकर के बीच हुई बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
वायरल वीडियो में पुलिस अधिकारी यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि वो गिरफ्तारी के कारणों की जानकारी देने और वारंट दिखाने के लिए तैयार हैं, बशर्ते कि वकील उचित तरीके से विवरण मांगें. अधिकारियों ने यह भी कहा कि पुलिस को अपने कर्तव्यों के निर्वहन से रोका नहीं जाना चाहिए.
गिरफ्तारी से पहले सवुक्कू शंकर ने जारी किया था वीडियो

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












