
एक ही फ्रेम में राहुल गांधी और गौतम अडानी... शरद पवार की बर्थडे पार्टी में देखे गए आमने-सामने
AajTak
अडानी ग्रुप को लेकर कांग्रेस की आक्रामक राजनीति के बीच दिल्ली में एक ऐसा मौका आया, जब राहुल गांधी और गौतम अडानी एक ही कमरे में देखा गया. मौका- एनसीपी (SP) प्रमुख शरद पवार की बर्थडे पार्टी का था. हालांकि उस पल की तस्वीर अब तक सामने नहीं आई है.
दिल्ली में NCP (SP) प्रमुख शरद पवार के 85वें जन्मदिन पर आयोजित डिनर पार्टी की सियासी गलियारों में खूब चर्चा है. वजह यह कि इस पार्टी में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और उद्योगपति गौतम अडानी एक ही कमरे में आमने-सामने मौजूद थे. हालांकि, इस फ्रेम की अब तक कोई तस्वीर सामने नहीं आई. और शायद यही इस मुलाकात का सबसे अहम राजनीतिक संदेश भी है.
शरद पवार 12 दिसंबर को 85 साल के हो गए. इस मौके पर दिल्ली में उनकी बेटी और एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले की ओर से एक डिनर पार्टी आयोजित की गई. इस पार्टी में सत्ता और विपक्ष... दोनों खेमों के नेता, केंद्रीय मंत्री, सांसद और बड़े उद्योगपति शामिल हुए.
एक ही कमरे में आमने-सामने थे राहुल गांधी और अडानी
वरिष्ठ पत्रकार और इंडिया टुडे टीवी के कंसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई के मुताबिक, इस डिनर की सबसे खास बात यह रही कि पहली बार राहुल गांधी और गौतम अडानी एक ही कमरे में आमने-सामने मौजूद थे. राजदीप ने लल्लनटॉप के वीकली शो ‘नेतानगरी’ में बताया कि राहुल गांधी और गौतम अडानी आमने-सामने देखे गए. हालांकि, वहां मौजूद किसी भी व्यक्ति ने इस पल की तस्वीर नहीं ली.
'ताकि कोई तस्वीर ना ले सके...'
पत्रकार आदेश रावल के मुताबिक, यह भी चर्चा है कि दोनों के बीच औपचारिक रूप से हाथ मिलाया गया या नमस्ते हुई? इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहा है. दोनों लोग आमने-सामने आए. मुझे लगता है कि शायद हैंडशेक भी हुआ. आदेश रावल का कहना था कि उसी समय कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने स्थिति को भांपते हुए हस्तक्षेप किया, ताकि आसपास मौजूद कोई व्यक्ति तस्वीर ना ले सके.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












