
विराट 'UNTOLD' स्टोरी: 84 नहीं, 96 शतक होते... सिर्फ 72 रन ने कोहली के 100 शतकों का रास्ता रोका
AajTak
विराट कोहली सिर्फ एक बल्लेबाज नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट का मुकाम हैं. उनके 84 अंतरराष्ट्रीय शतक किसी भी युग में असाधारण हैं, लेकिन 100 शतकों तक का सफर आज भी उनके करियर के साथ सवाल बनकर चलता है. कोहली की 12 पारियां, जो 90-99 के बीच रुकीं, अगर शतकों में बदल जातीं तो उनका रिकॉर्ड 96 शतक होता.
भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली सिर्फ एक नाम नहीं, एक मुकाम हैं. 84 अंतरराष्ट्रीय शतक किसी भी दौर को विवश करते हैं कि सिर झुकाकर स्वीकार करें- यह असाधारण है. फिर भी एक पुराना सवाल आज भी उनके करियर के साथ चलता है...आखिर 100 शतकों की मंजिल कब पूरी होगी?
इस सवाल का जवाब सिर्फ भावनाओं में नहीं, आंकड़ों में छिपा है.. और वहीं से कहानी थोड़ी दिलचस्प हो जाती है.
12 बार शतक के दरवाजे पर ठहरे कदम
96, 97 (टेस्ट), 91, 91, 92, 93, 94, 95, 96*, 99 (ODI), 90*, 94*(T20I)
अब तक अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में विराट कोहली 12 बार 90-99 के बीच पहुंचे- 9 बार आउट, तीन बार नॉट-आउट. आंकड़ों का एक वैकल्पिक बोर्ड यही कहता है कि अगर ये 12 पारियां तीन अंकों में तब्दील होतीं, तो आज उनकी सेंचुरी संख्या 84 नहीं, 96 होती.
यानी सचिन तेंदुलकर के 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों के रिकॉर्ड से सिर्फ चार शतक दूर.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








