
विराट ब्रिगेड ने बढ़ाया धवन के धुरंधरों का जोश, सामने आया ड्रेसिंग रूम का Video
AajTak
इंग्लैंड में मौजूद टीम इंडिया के खिलाड़ी धवन के धुंरधरों का जोश बढ़ा रहा थे. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया का एक वीडियो शेयर किया है.
शिखर धवन के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने श्रीलंका को वनडे सीरीज के दूसरे मैच में 3 विकेट से हरा दिया. टीम इंडिया ने इस जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज पर कब्जा भी कर लिया. उसने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. कोलंबो में खेले गए इस मैच पर इंग्लैंड में मौजूद विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया नजर बनाई हुई थी. ये मुकाबला जब खेला जा रहा था तब कोहली की टीम इंग्लैंड के डरहम में प्रैक्टिस मैच खेल रही थी, लेकिन खिलाड़ी कोलंबो में हुए इस मैच को भी टेलीविजन या लैपटॉप पर देख रहे थे. इंग्लैंड में मौजूद टीम इंडिया के खिलाड़ी धवन के धुंरधरों का जोश बढ़ा रहा थे. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI) ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें विराट कोहली, कोच रवि शास्त्री और अन्य खिलाड़ियों को मैच देखते हुए देखा जा सकता है. When #TeamIndia in Durham cheered for #TeamIndia in Colombo. From dressing room, dining room and on the bus, not a moment of this memorable win was missed. 🙌 #SLvIND pic.twitter.com/IQt5xcpHnrMore Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












