
विराट कोहली ने उतारी अर्शदीप सिंह की नकल, दिल छू लेगा ट्रेनिश सेशन का VIDEO
AajTak
विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं और वो भारतीय खिलाड़ियों की हौसला अफजाई कर रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले उनकी ट्रेनिंग का मस्तीभरा अंदाज फैन्स और टीम दोनों के लिए एक पॉजिटिव संकेत है.
भारत और न्यूजीलैड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 11 जनवरी से होने जा रही है. शुरुआती मुकाबला वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाना है, जिसके लिए भारतीय खिलाड़ी प्रैक्टिस में जुटे हुए हैं. 9 जनवरी (शुक्रवार)को प्रैक्टिस सेशनल के दौरान टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली बेहद मस्ती और जोश भरे अंदाज में नजर आए.
ट्रेनिंग के दौरान विराट कोहली साथी खिलाड़ियों के साथ हंसते-मुस्कुराते दिखे. सबसे मजेदार पल तब आया, जब किंग कोहली ने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की रन-अप की नकल की. उन्होंने अर्शदीप की तरह दौड़कर दिखाया, जिस पर टीम के बाकी खिलाड़ी खूब हंसे. इससे साफ दिखा कि कोहली मैदान पर सिर्फ गंभीर नहीं रहते, बल्कि टीम का माहौल हल्का-फुल्का और पॉजिटिव रखने में भी माहिर हैं.
लंबे समय बाद विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रेनिंग सेशन की तस्वीरें भी पोस्ट की थीं, जिनमें वो केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल और हर्षित राणा के साथ नजर आए. दो सालों में यह पहला मौका था, जब उन्होंने अपनी तैयारियों की झलक शेयर की. साउथ अफ्रीका के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में विराट कोहली धमाकेदार फॉर्म में रहे थे.
विराट कोहली ने उस सीरीज में 151 की औसत से 302 रन बनाए, जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल रहे. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था. इस प्रदर्शन के बाद कोहली आईसीसी की ओडीआई बैटिंग रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गए थे. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा फिलहाल नंबर-1 पर हैं.
15 साल बाद विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिए भी खेलने उतरे. कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में आंध्र प्रदेश के खिलाफ 131 रन बनाए थे. जबकि गुजरात के विरुद्ध उन्होंने 77 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने दिखाया कि उनकी पुरानी लय पूरी तरह बरकरार है.
विराट कोहली का वनडे इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रदर्शन शानदार रहा है. कीवी टीम के खिलाफ 33 ओडीआई मैचों में उन्होंने 55.23 के एवरेज से 1,657 रन बनाए, जिसमें 6 शतक और 9 अर्धशतक शामिल रहे. इस दौरान किंग कोहली सर्वश्रेष्ठ स्कोर 154* रन रहा है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








