
विपक्षी एकता में फूट! ममता- केजरीवाल की मुलाकात पर भड़के अधीर रंजन, बोले- ये कांग्रेस को खत्म करने पर तुले
AajTak
दिल्ली पर केंद्र के अध्यादेश के मुद्दे पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल विपक्षी देशव्यापी समर्थन जुटाने की कोशिशों में लगे हैं. वे लगातार विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. उन्होंने मंगलवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात की थी और बीजेपी के खिलाफ एकजुट होने की अपील की थी. अब कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने ममता और केजरीवाल पर निशाना साधा है.
नीतीश कुमार, शरद पवार समेत तमाम नेता 2024 लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष को एकजुट करने की कवायत में लगे हैं. इसी बीच एकजुट विपक्ष के मिशन में एक बार फिर फूट पड़ती दिखाई दे रही है. कोलकाता में ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल की मुलाकात को लेकर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने दोनों नेताओं पर निशाना साधा है. अधीर रंजन ने कहा है कि आम आदमी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस का एकमात्र उद्देश्य कांग्रेस को खत्म कर खुद फल फूलने का है.
दरअसल, दिल्ली पर केंद्र के अध्यादेश के मुद्दे पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल विपक्षी देशव्यापी समर्थन जुटाने की कोशिशों में लगे हैं. वे लगातार विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. उन्होंने मंगलवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात की थी और बीजेपी के खिलाफ एकजुट होने की अपील की थी. केजरीवाल इसी सिलसिले में आज मुंबई में शरद पवार और उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे. हालांकि, कांग्रेस ने इस पूरे विवाद से किनारा कर लिया है.
अधीर रंजन ने ममता और केजरीवाल पर साधा निशाना
अब लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने केजरीवाल और ममता की मुलाकात पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, भाजपा के खिलाफ 'महाजोत' के लिए कोलकाता में सभाएं आयोजित करने की कोई आवश्यकता नहीं है. ममता दीदी और केजरीवाल दोनों के आपस में घनिष्ठ संबंध हैं लेकिन अगर आप गौर करें तो दोनों पार्टियों का इरादा कांग्रेस को खत्म करके फलने-फूलने का है. इनका एकमात्र मकसद कांग्रेस को खत्म करना है. ये कभी भी भाजपा के खिलाफ नहीं लड़ना चाहते.
उन्होंने कहा, मोदी और बीजेपी पार्टी का चुनाव चिन्ह भगवान श्री राम हैं, केजरीवाल का चुनाव चिन्ह भगवान श्री हनुमान हैं. एक तरफ राम भक्त बीजेपी और मोदी हैं तो दूसरी तरफ हनुमान भक्त केजरीवाल. वे बीजेपी से हिंदुत्व का तख्ता छीनने की कोशिश कर रहे हैं.
अधीर रंजन चौधरी ने कहा, एक तरफ दीदी हैं, जो दुर्गा पूजा के आयोजन के लिए 50 हजार रुपये देती हैं. वे भी हिंदुत्व की इस प्रतियोगिता में शामिल हैं. सभी यह साबित करने में जुटे हैं कि कौन सबसे बड़ा हिंदू है. इसलिए इन दोनों दलों, आप और टीएमसी का उद्देश्य बीजेपी के साथ ब्लो हॉट-ब्लो कोल्ड रिलेशन रखकर कांग्रेस को हटाना है. उन्होंने कांग्रेस की कुछ बहुत अच्छी सीटों में सेंध लगाई. दीदी ने कर्नाटक चुनाव के दौरान भाजपा के खिलाफ एक भी बात नहीं बोली. अब भारत के लोग मोदी से मायूस हो चुके हैं. अब जब लोग मोदी के खिलाफ हो गए हैं, तो ये दल प्रासंगिक होने की कोशिश कर रहे हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










