
वानखेड़े में बटलर को कैसे रोके भारत? फाइनल का टिकट दिला सकता है ये 'मास्टर प्लान'
AajTak
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल का सबसे बड़ा सवाल यही है कि जॉस बटलर को कैसे रोका जाए. इस मैदान पर बटलर का रिकॉर्ड मजबूत है और अगर उन्हें शुरुआत में लय मिल गई तो वह तेजी से मैच का रुख बदल सकते हैं.
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बट्लर जब भी उतरते हैं, तो मैच का मिजाज बदलने में उन्हें ज्यादा वक्त नहीं लगता. इस टी20 वर्ल्ड कप में अब तक उनका बल्ला भले शांत रहा हो, लेकिन बटलर जैसे मैच-विनर को ज्यादा देर तक रोक पाना आसान नहीं होता- खासकर ऐसे मैदान पर, जो बल्लेबाजा को खुलकर खेलने का न्योता देता है. तो भारत और इंग्लैंड के बीच हाई वोल्टेज सेमीफाइनल में बटलर को रोकने के लिए टीम इंडिया आज (गुरुवार) क्या करे?
मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम बटलर के लिए अनजान नहीं है. यहां खेले 31 टी20 मैचों में उन्होंने 909 रन बनाए हैं. उनका एवरेज 32.46 और स्ट्राइक रेट 143.82 रहा है. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक भी निकले हैं. यानी अगर बटलर को शुरुआत में लय मिल गई, तो वह इस मैदान पर तेजी से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं.
💬 💬 𝘼𝙩 𝙒𝙖𝙣𝙠𝙝𝙚𝙙𝙚 𝙎𝙩𝙖𝙙𝙞𝙪𝙢, 𝙤𝙪𝙧 𝙚𝙣𝙚𝙧𝙜𝙞𝙚𝙨 𝙬𝙞𝙡𝙡 𝙗𝙚 𝙊𝙉𝙀.#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #ENGvIND https://t.co/6KU10oBtEb
बटलर की ताकत क्या है?
बटलर की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी खासियत उनका लो सेंटर ऑफ ग्रैविटी है. वह क्रीज पर हल्का झुककर बल्लेबाजी करते हैं, जिससे उनका बैलेंस मजबूत रहता है और सामने की दिशा में शॉट बेहद ताकत से निकलते हैं. यही वजह है कि अगर गेंद सीधी लाइन में या पैड्स के आसपास पड़ जाए, तो बटलर उसे डाउन द ग्राउंड या स्ट्रेट बाउंड्री की ओर आसानी से भेज देते हैं.
ऑफ स्टंप के बाहर फंसाने की रणनीति

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








