
'वानखेड़े को कर देंगे साइलेंट’, T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल से पहले भारत को अंग्रेज खिलाड़ी ने दी पैट कमिंस की तरह चेतावनी
AajTak
T20 वर्ल्ड कप 2026 के भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले सैम करन ने वानखेड़े की भीड़ को 'साइलेंट' करने की बात कही है. उन्होंने भारतीय परिस्थितियों में खेलने के अनुभव और IPL की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि इंग्लैंड दबाव से नहीं डरता. करन के मुताबिक चारों सेमीफाइनलिस्ट सर्वश्रेष्ठ टीमें हैं और ट्रॉफी का असली हकदार मैदान पर तय होगा.
T20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम ( Wankhede Stadium) में है, जहां भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी. मुकाबले से पहले इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन ने भारतीय फैन्स को लेकर बड़ा बयान दिया है.
वानखेड़े स्टेडियम अपने जोशीले और शोरगुल वाले माहौल के लिए जाना जाता है. सेमीफाइनल में भी पूरी उम्मीद है कि भारतीय समर्थक टीम इंडिया के समर्थन में स्टेडियम को गुंजा देंगे. लेकिन सैम करन का इरादा कुछ और ही है.
MD-2 ⏳ Warming up at the Wankhede 🏟@T20WorldCup | #ENGvIND pic.twitter.com/DVLHhjyCPb
प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में करन ने कहा- यह एक शानदार और आइकॉनिक स्टेडियम है. मुझे यकीन है कि गुरुवार की रात यहां काफी शांति होगी. एक युवा क्रिकेटर के तौर पर आप भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल खेलने का सपना देखते हैं. यहां की विकेट आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए अच्छी होती है, मैदान छोटा है, इसलिए मुझे हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद है.
याद आए पैट कमिंस 2023 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले पैट कमिंस ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 1 लाख से अधिक भारतीय प्रशंसकों को शांत कराने की बात कही थी. फाइनल से पहले उन्होंने भीड़ को 'चुप' कराने की इच्छा जताई थी, जिसे पूरा करते हुए विराट कोहली का विकेट लिया था और सन्नाटा छा जाने को अपने करियर का सबसे सुखद पल बताया था.
भारत के खिलाफ दबाव से नहीं डरेगी इंग्लैंड इंग्लैंड के सामने मजबूत भारतीय टीम है, लेकिन करन किसी भी तरह के दबाव में नहीं दिखे. उन्होंने कहा कि उनकी टीम भारतीय परिस्थितियों में खेलने की आदी है. टीम के ज्यादातर खिलाड़ी भारत के खिलाफ इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं और IPL में भी हिस्सा ले चुके हैं.यह भी पढ़ें: भारत-इंग्लैंड का सेमीफाइनल बारिश से धुला तो कौन खेलेगा फाइनल, जान लीजिए ICC का हर नियम... क्या रिजर्व डे भी है?

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








