
वर्ल्ड क्लास बनेंगे देश के ये 3 बड़े रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट जैसी मिलेंगी सुविधाएं, वीडियो में देखें नया लुक
AajTak
रेल मंत्रालय के मुताबिक, नई दिल्ली, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-मुंबई रेल स्टेशन और अहमदाबाद रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने की तैयारी है. इसके लिए कैबिनेट ने 10,000 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है. रेलवे स्टेशन के मॉडल और डिजाइन को देखकर किसी एयरपोर्ट और मॉल जैसा अहसास हो रहा है. पुनर्विकास के बाद इन तीनों रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी.
Redevelopment of Railway Stations: देश के तीन बड़े रेलवे स्टेशनों का कायापलट होने वाला है. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नई दिल्ली, अहमदाबाद और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-मुंबई रेल स्टेशनों के पुनर्विकास के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. दस हजार करोड़ रुपये की लागत से इन स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा. रेल मंत्रालय के मुताबिक, लुक बदलने के साथ ही नई दिल्ली, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-मुंबई रेल स्टेशन और अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मिलेंगी.
रेल मंत्रालय की ओर से प्रस्तावित रेलवे स्टेशन के मॉडल और डिजाइन को देखकर किसी एयरपोर्ट और मॉल जैसा अहसास हो रहा है. आधुनिक सुविधाओं से लैस इन रेलवे स्टेशन पर वर्ल्ड क्लास एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी.
Thanks to PM @narendramodi Ji for approving the redevelopment of New Delhi, Ahmedabad and CSMT Mumbai railway stations. 🧵#NayeBharatKaNayaStation 📍New Delhi Railway Station pic.twitter.com/V4GG3x2Nnj
रेल मंत्रालय के मुताबिक, 199 स्टेशनों के पुनर्विकास का काम चल रहा है. इनमें से 47 स्टेशनों के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं. बाकी स्टेशनों के लिए मास्टर प्लानिंग और डिजाइन का काम चल रहा है.
32 स्टेशनों पर तेजी से काम हो रहा है. कैबिनेट ने बुधवार, 29 सितबंर को नई दिल्ली, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी), मुंबई और अहमदाबाद रेलवे स्टेशनों के लिए 10,000 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है.
ऐसा दिखाई देगा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी), मुंबई रेलवे स्टेशन

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









