
वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद बांग्लादेश में भूचाल, BCB के अधिकारी का इस्तीफा
AajTak
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के निदेशक और गेम डेवलपमेंट कमेटी के चेयरमैन इश्तियाक सादेक ने पारिवारिक कारणों से इस्तीफा दे दिया. उनका इस्तीफा उसी दिन आया, जब आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल करने की पुष्टि की. सादेक ने साफ किया कि उनका फैसला किसी विवाद की वजह से नहीं है.
टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) में भूचाल आ गया है. तीन हफ्ते की ड्रामेबाजी और दुनिया भर में फजीहत कराने के बाद जब आईसीसी से बांग्लादेश को झटका मिला तो अब खुद बांग्लादेश में अधिकारियों पर गाज गिरने लगी है. इसी बीच बीसीबी के निदेशक इश्तियाक सादेक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इश्तियाक सादेक बीसीबी की गेम डेवलपमेंट कमेटी के चेयरमैन भी थे. उन्होंने शनिवार को पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा सौंपा.
हालांकि, दिलचस्प बात ये है कि इश्तियाक सादेक का इस्तीफा उस दिन सामने आया, जिस दिन (शनिवार) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने आधिकारिक रूप से स्कॉटलैंड को टी20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल करने की पुष्टि की. बांग्लादेश ने भारत में खेलने को लेकर सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया था, जिसके बाद इस निर्णय की व्यापक आलोचना और बहस हुई.
इश्तियाक सादेक को पिछले साल अक्टूबर में हुए बीसीबी चुनावों में कैटेगरी-2 (ढाका क्लब्स) से निदेशक चुना गया था. उन्होंने इस श्रेणी में सबसे ज्यादा 42 वोट हासिल किए थे. इसके बावजूद उनका कार्यकाल ज्यादा लंबा नहीं चल पाया.
यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप से क्यों बांग्लादेश हुआ OUT, स्कॉटलैंड को कैसे मिला चांस? ICC ने दिया हर जवाब
इस्तीफे पर क्या बोले सादेक
अपने इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए इश्तियाक सादेक ने क्रिकबज से कहा, 'यह सच है कि मैं इस्तीफा दे रहा हूं. मुझे लगता है कि पारिवारिक और निजी जिम्मेदारियों के कारण मैं गेम डेवलपमेंट जैसे बड़े विभाग को उतना समय नहीं दे पा रहा हूं, जितना जरूरी है. मैं उस स्तर का प्रयास नहीं कर पा रहा हूं, जो इस भूमिका के लिए चाहिए. इसी वजह से मुझे लगता है कि मैं इस पद के साथ न्याय नहीं कर पा रहा हूं, और इसलिए मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया.'

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








