
वर्ल्ड कप में 17 छक्के जड़ने वाले शिवम दुबे ने बताया चैम्पियन बनने का सीक्रेट, कैसे एक मैच ने बदल दिया पूरा गेमप्लान
AajTak
शिवम दुबे के अनुसार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका से सुपर-8 में मिली हार के बाद भारतीय टीम का खेल और बेहतर हो गया. टीम ने उस हार के बाद जबरदस्त वापसी की और आखिरकार फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड कप जीत लिया. दुबे ने टूर्नामेंट में 235 रन बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया.
टीम इंडिया के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने बताया कि आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका से हारने के बाद भारतीय टीम पूरी तरह बदल गई थी. टूर्नामेंट में उस मैच तक भारतीय टीम लगातार जीत रही थी. लेकिन सुपर-8 राउंड में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हरा दिया.
इस हार के बाद टीम इंडिया ऐसी स्थिति में पहुंच गई थी जहां उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बाकी दोनों मैच जीतना जरूरी था. भारतीय टीम ने दबाव में शानदार प्रदर्शन किया और दोनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली.
हार के बाद टीम का खेल बदल गया
एक इंटरव्यू में शिवम दुबे ने कहा कि साउथ अफ्रीका से हार के बाद टीम का प्रदर्शन अपने चरम पर पहुंच गया था. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि हमारी टीम में हर खिलाड़ी मैच जिताने की क्षमता रखता है. हर मैच में अलग-अलग खिलाड़ी ने जिम्मेदारी निभाई. जब भी जरूरत पड़ी, कोई न कोई खिलाड़ी खड़ा हुआ. साउथ अफ्रीका से हारने के बाद हमारी टीम अपने पीक पर पहुंच गई. उससे पहले भी हम अच्छा खेल रहे थे, लेकिन उस हार के बाद हमने खुद को और बेहतर किया. फाइनल में हमने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया.
यह भी पढ़ें: छक्के, रन और विकेट... टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के 'साइलेंट मैच विनर' बने शिवम दुबे
टूर्नामेंट में शानदार रहा दुबे का प्रदर्शन

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








