
वर्ल्ड कप फाइनल से पहले पिता का एक मैसेज और छा गए अभिषेक शर्मा, खेली करियर की सबसे बेस्ट पारी
AajTak
अभिषेक शर्मा का टी20 वर्ल्ड कप खराब शुरुआत के साथ शुरू हुआ, जहां वह लगातार तीन मैचों में शून्य पर आउट हुए. मेंटर युवराज सिंह और कोच गौतम गंभीर ने उनकी तकनीक सुधारने में मदद की, जबकि उनके पिता ने उन्हें आत्मविश्वास दिया कि खराब समय भी गुजर जाता है.
टीम इंडिया ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया. लेकिन सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए उनका ये पहला टी20 वर्ल्ड कप एक बुरे सपने की तरह शुरू हुआ था. शुरुआती तीन मैचों में वह लगातार तीन बार शून्य (डक) पर आउट हो गए. इससे युवा ओपनर पर काफी दबाव आ गया और टूर्नामेंट के आधे पड़ाव से पहले ही टीम में उनकी जगह पर सवाल उठने लगे.
इस मुश्किल समय में उन्हें काफी सपोर्ट मिला, लेकिन हालात बदलने के लिए कुछ खास होने की जरूरत थी. उनके मेंटर युवराज सिंह इस दौरान लगभग हर दिन फोन पर उनसे बात कर रहे थे. वह तकनीक से जुड़ी कई चीजों पर चर्चा करते थे. स्पिन गेंदबाजों को कैसे पढ़ना है, तेज गेंदबाजों के खिलाफ कैसे खेलना है और ओपनिंग करते समय अपनी रणनीति कैसे बनानी है.
यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा के लिए फाइनल में उधारी का बैट बना लकी चार्म... जड़ी रिकॉर्डतोड़ फिफ्टी
टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने भी उनका हौसला बढ़ाया. खुद बाएं हाथ के ओपनर रह चुके गंभीर ने अपने अनुभव के आधार पर उनसे बात की और उन्हें समझाया कि बड़े स्तर पर ओपनिंग करना कितना चुनौतीपूर्ण होता है.
जिम्बाब्वे के खिलाफ एक अर्धशतक लगाने से अभिषेक को थोड़ी राहत मिली, लेकिन असली परीक्षा अभी बाकी थी.
एक ऐसा संदेश जिसने सब बदल दिया

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








