'वर्ल्ड कप नहीं जीतोगे...', पाकिस्तानियों ने कीं हदें पार, सलमान आगा की पत्नी और बेटे को दे रहे गालियां, देखें INSTA पोस्ट
AajTak
इंग्लैंड से दो विकेट की करीबी हार के बाद पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप 2026 अभियान संकट में है. कप्तान सलमान अली आगा की पत्नी सबा मंजर ने सोशल मीडिया पर मिल रही गालियों का जवाब दिया. उन्होंने जो पोस्ट लिखा है, वह बेहद चर्चा में है.
पाकिस्तानी टीम की टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Men’s T20 World Cup 2026) के सुपर-8 मुकाबले में इंग्लैंड से मिली करीबी हार के बाद टीम की सेमीफाइनल की राह बेहद कठिन हो गई है.
सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम को मंगलवार को पल्लेकेले में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने दो विकेट से हराया. 165 रन के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 19.1 ओवर में 166/8 बनाकर मैच अपने नाम कर लिया.
इस जीत के हीरो कप्तान अंग्रेज टीम के कप्तान हैरी ब्रूक रहे, जिन्होंने दबाव भरे मुकाबले में शानदार शतक लगाकर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया. इंग्लैंड इस जीत के साथ अंतिम-4 में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई.
परिवार तक पहुंचा गुस्सा, पत्नी ने तोड़ी चुप्पी
वहीं इस मैच के मैच हारने के बाद सोशल मीडिया पर आलोचना ने बेहद खराब रूप ले लिया. कप्तान सलमान अली आगा के परिवार को भी निशाना बनाया गया.उनकी पत्नी सबा मंजर (Sabba Manzer) ने इंस्टाग्राम पर कड़ा संदेश शेयर किया. जिसमें उन पाकिस्तानी फैन्स को सबा ने खरी -खरी सुनाई जो उनको और उनके बेटे को सोशल मीडिया पर गालियां दे रहे थे.
यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड हार जाए, श्रीलंका जीते... T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी क्यों कर रहे अब दुआ? शाहीन शाह आफरीदी ने बताई वजह

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








