
वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर जय शाह के साथ पैदल हनुमान मंदिर पहुंची टीम इंडिया, जश्न में डूबा अहमदाबाद, VIDEO
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के कुछ ही घंटों बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव, कोच गौतम गंभीर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह ट्रॉफी लेकर अहमदाबाद के हनुमान टेकरी मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने भगवान हनुमान के दर्शन कर टीम की ऐतिहासिक जीत के लिए आशीर्वाद लिया. फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने और अहमदाबाद में इतिहास रचने के कुछ ही घंटों बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, मुख्य कोच गौतम गंभीर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह ट्रॉफी लेकर हनुमान मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने हनुमान जी के दर्शन कर टीम की ऐतिहासिक जीत के लिए आशीर्वाद लिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
भारतीय टीम ने रविवार 8 मार्च को वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन के बड़े अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया. इस जीत के साथ भारत ने न सिर्फ अपना खिताब बचाया बल्कि मेजबान देश के तौर पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश भी बन गया.
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई. न्यूजीलैंड की पूरी टीम 159 रन पर सिमट गई और भारत ने मुकाबला 96 रन से जीत लिया.
हनुमान मंदिर के लिए पैदल रवाना हुई टीम इंडिया
मैच खत्म होने के बाद प्रसारण और प्रेस से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी की गईं. इसके बाद भारतीय टीम के कुछ सदस्य ट्रॉफी लेकर पैदल नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पास स्थित हनुमान टेकरी मंदिर पहुंचे और भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया.
यह भी पढ़ें: T20 World Cup: 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का खिताब लेते हुए इमोशनल हो गए संजू सैमसन, सुनाया सचिन तेंदुलकर का किस्सा

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








