
वर्ल्ड कप को लेकर हुई मीटिंग में अकड़ दिखा रहा था बांग्लादेश, ICC ने सुना दिया ये फरमान
AajTak
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ICC के साथ बैठक में फिर दोहराया कि वह सुरक्षा कारणों से टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत नहीं जाएगा. लेकिन आईसीसी ने बांग्लादेश को अपने फैसले पर दोबारा विचार करने को कहा है. BCCI और BCB के बीच मुस्ताफिजुर रहमान के आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद तनाव और बढ़ गया है.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के साथ हुई ताजा बैठक में एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की यात्रा नहीं करने की बात दोहराई. यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 के बीच भारत और श्रीलंका में खेला जाना प्रस्तावित है. लेकिन आईसीसी ने साफ कहा कि बांग्लादेश को अपने फैसले पर दोबारा विचार करना चाहिए क्योंकि शेड्यूल तय है.
मंगलवार दोपहर BCB और ICC के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक हुई, जिसमें बांग्लादेश की टीम की ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भागीदारी को लेकर चर्चा की गई. BCB की ओर से इस बैठक में अध्यक्ष मोहम्मद अमीनुल इस्लाम, उपाध्यक्ष मोहम्मद शकावत हुसैन और फारूक अहमद, क्रिकेट ऑपरेशंस कमेटी के चेयरमैन और निदेशक नजमुल आबेदीन, और मुख्य कार्यकारी अधिकारी निजामुद्दीन चौधरी शामिल हुए. इसकी जानकारी BCB ने मीडिया रिलीज के जरिए दी.
बैठक के दौरान BCB ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत न जाने के अपने फैसले को दोहराया. बोर्ड ने ICC से एक बार फिर अनुरोध किया कि खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बांग्लादेश के मैच भारत के बाहर किसी अन्य स्थान पर आयोजित किए जाएं.
यह भी पढ़ें: 'भारत जाना नामुमकिन, हम पाकिस्तान में खेलना चाहते हैं टी20 वर्ल्ड कप', बांग्लादेश ने ICC पर भी उठाए सवाल
आईसीसी ने दोबारा विचार करने को कहा
ICC ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि टूर्नामेंट का शेड्यूल और यात्रा कार्यक्रम पहले ही तय किया जा चुका है और BCB से अपने रुख पर दोबारा विचार करने को कहा. इसके बावजूद बांग्लादेश बोर्ड अपने फैसले पर कायम रहा और कहा कि खिलाड़ियों, अधिकारियों और सहयोगी स्टाफ की सुरक्षा और भलाई उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. हालांकि, आईसीसी ने बांग्लादेश को दोबारा विचार करने को कहा है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








