
वरमाला के समय अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक को लगाया गले, पापा सचिन ने दिया ऐसा रिएक्शन, VIDEO
AajTak
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक एक-दूजे के हो गए हैं. अर्जुन-सानिया की शादी मुंबई में एक भव्य समारोह में सम्पन्न हुई. अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलने वाले हैं.
भारतीय क्रिकेट जगत से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर 5 मार्च (गुरुवार) को विवाह बंधन में बंध गए. अर्जुन ने सानिया चंडोक के साथ एक भव्य समारोह में शादी रचाई. शादी समारोह में परिवार के करीबी सदस्य, मित्र और खेल जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं. एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें अर्जुन वरमाला के समय अपनी पत्नी को गले से लगा रहे हैं, वहीं सचिन वर-वधू को आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं.
कार्यक्रम बेहद शानदार और पारंपरिक अंदाज में आयोजित किया गया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. अर्जुन तेंदुलकर घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपनी पहचान बना रहे हैं. अब अर्जुन के जीवन के इस नए अध्याय की शुरुआत पर फैन्स और क्रिकेट जगत की ओर से शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है.
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है. दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी, जिसके बाद दोस्ती धीरे-धीरे रिश्ते में बदल गई. सानिया एक सफल एंटरप्रेन्योर हैं. वह Mr Paws Pet Spa & Store की फाउंडर हैं, जो पालतू जानवरों की ग्रूमिंग और केयर सेवाएं प्रदान करता है.
बिजनेस की दुनिया में कदम रखने से पहले सानिया चंडोक ने 2020 में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया. इसके अलावा उन्होंने Worldwide Veterinary Service से वेटरिनरी टेक्नीशियन का डिप्लोमा भी हासिल किया है, जो उनके पेट केयर बिजनेस से जुड़ी विशेषज्ञता को मजबूत करता है.
सानिया की फैमिली का करोंड़ों का बिजनेस सानिया चंडोक एक प्रभावशाली घई फैमिली से ताल्लुक रखती हैं, जिनका कारोबार फूड और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में फैला हुआ है. घई फैमिली मुंबई के प्रतिष्ठित इंटर कॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल से जुड़ी है और मशहूर आइसक्रीम ब्रांड Brooklyn Creamery (ब्रुकलिन क्रीमरी) की मालिक भी है.
26 साल के अर्जुन तेंदुलकर ने घरेलू क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. 26 साल के अर्जुन का प्रदर्शन संतुलित रहा है. अर्जुन ने 24 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 38.03 की औसत से 52 विकेट झटके हैं. वहीं अर्जुन ने फर्स्ट क्लास मैचों में 20.75 की औसत से 685 रन बनाए हैं, जो उन्हें निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाज साबित करता है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








