
लोगों को पहाड़ी के ऊपर दिखा '10 फीट लंबा Alien'! शेयर किया हैरतअंगेज VIDEO
AajTak
एलियंस को लेकर हमेशा से ही दुनिया भर में दावे किए जाते रहे हैं. लेकिन आज तक किसी भी दावे की पुष्टि नहीं हुई है. वहीं ये मामला भी काफी हैरान करने वाला है. एक महिला ने इसके बारे में अधिक जानकारी दी है.
कुछ लोगों ने दावा किया है कि उन्होंने एलियंस को देखा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इसके वीडियो भी शेयर किए. इनका दावा है कि इन्होंने दो अजीब प्राणी देखे, जिसे वो एलियंस मानते हैं. जिन लोगों ने एलियंस को देखने का दावा किया, वो हाइकर्स हैं.
ये लोग ब्राजील में रहने हैं. इनमें से एक का नाम सारा डालेटी है. उनका कहना है कि वो उस वक्त अपने परिवार के साथ Ilha do Mel नामक स्थान पर थीं. तभी उन्होंने वीडियो बनाया. जो बाद में एक्स (पहले ट्विटर) पर भी वायरल हो गया.
इन्हें रहस्यमयी जीव पहाड़ी के ऊपर खड़े दिखे. मानो वो इंसानों पर नजर रख रहे हों. डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, डालेटी ने कहा, 'इतनी ऊंचाई पर पहुंच पाना संभव नहीं है.' उन्होंने आगे कहा कि दोनों ही प्राणी अपने हाथ तेजी से घुमा रहे थे.
लेकिन फिर भी पूरे वीडियो बनाए जाने के दौरान पहाड़ी पर खड़े रहे.ब्राजील में इससे पहले भी लोग एलियंस देखे जाने का दावा कर चुके हैं. साल 1996 की एक घटना भी काफी चर्चा में रही है. यहां वर्गिन्हा में UFO दिखने का दावा किया गया था.
हालांकि ब्राजील के इतिहास में ऐसा पहली बार है, जब किसी ने Ilha do Mel में एलियंस दिखने का दावा किया है. डालेटी की बताई इस कहानी पर UFO विशेषज्ञ निक पोप को विश्वास नहीं हुआ.
उन्होंने मेट्रो वेबसाइट से बात करते हुए कहा, 'ये कहानी और इस पर आ रहीं प्रतिक्रिया, वकाई में विचित्र हैं. इस बात के कोई पुख्ता सबूत नहीं है कि UFO और एलियन से संबंधित कोई घटना हुई है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











