
लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर ललन सिंह बोले, 'सदन किसी की मर्जी...'
ABP News
Lalan Singh News: केंद्रीय मंत्री और जेडीयू नेता ललन सिंह ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी मंशा किसी विषय पर बहस करने की कभी नहीं रहती है. वो हमेशा सदन को बाधित करना चाहते हैं.
संसद बजट सत्र के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर केंद्रीय मंत्री और जेडीयू नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि सदन किसी की मर्जी के अनुसार नहीं चलता है. ऐसा कहीं होता है? सदन लोकतंत्र के स्थापित नियमों के मुताबिक चलता है. आपने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास का प्रस्ताव लाया, वो पंद्रह दिन का समय पूरा हो गया. अब सदन सबसे पहले आपके अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करेगी और आपको उसमें भाग लेना चाहिए लेकिन आप भाग रहे हैं.
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा, "विपक्ष की यही हालत है. वे खुद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाते हैं और बहस में हिस्सा नहीं लेते हैं. यही उनका रवैया है. उनकी रूचि किसी विषय पर बहस करने की कभी नहीं रहती है.''
VIDEO | Parliament Budget Session 2026: Speaking on the no-confidence motion against Lok Sabha Speaker Om Birla, JD(U)’s Lalan Singh says, “The House does not function as per one’s wishes, but in accordance with the democratic rules of the House.” pic.twitter.com/4f1bTSvApa













