
लॉर्ड माउंटबेटन की हत्या जिस संगठन ने की थी, उसकी नेता ने मांगी माफी
AajTak
आयरलैंड के नेशलिस्ट संगठन सिन फेन पार्टी की नेता मैरी मैक्डॉनल्ड ने सोमवार को सार्वजनिक तौर पर लॉर्ड माउंटबेटन की हत्या के लिए माफी मांगी. खास बात ये है कि ये माफी तब आई है, जब हाल ही में प्रिंस फिलिप का निधन हुआ है.
गुलाम भारत के आखिरी वायसराय रहे लॉर्ड माउंटबेटन की हत्या करने वाले संगठन ने बीते दिन माफी मांग ली है. आयरलैंड के नेशलिस्ट संगठन सिन फेन पार्टी की नेता मैरी मैक्डॉनल्ड ने सोमवार को सार्वजनिक तौर पर लॉर्ड माउंटबेटन की हत्या के लिए माफी मांगी. खास बात ये है कि ये माफी तब आई है, जब हाल ही में प्रिंस फिलिप का निधन हुआ है. प्रिंस फिलिप भी लॉर्ड माउंटबेटन के परिवार से ही संबंध रखते थे. टाइम्स रेडियो के साथ एक बातचीत में मैरी मैक्डॉनल्ड ने कहा कि बिल्कुल, जो हुआ था वो सही नहीं था और उसके लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. मैं बार-बार इस माफी को दोहराने के लिए तैयार हूं. बता दें कि आयरलैंड की नेशनलिस्ट पार्टी द्वारा लॉर्ड माउंटबेटन की हत्या के संबंध में पहली बार हुआ है, जब किसी ने माफी मांगी है. साल 2015 में तब के पार्टी अध्यक्ष ने जब प्रिंस चार्ल्स से मुलाकात की थी, तब लॉर्ड माउंटबेटन की हत्या को लेकर माफी मांगने से इनकार कर दिया था. सिन फेन पार्टी तब की आयरिश रिपब्लिकन आर्मी की ही मौजूदा पॉलिटिकल विंग है. कब हुई थी लॉर्ड माउंटबेटन की हत्या? गुलाम भारत के आखिरी वायरसराय और भारत की आजादी/बंटवारे में अहम भूमिका निभाने वाले लॉर्ड माउंटबेटन का ब्रिटेन में बड़ा रुतबा था. वो शाही परिवार के संबंधी थे, लेकिन 27 अगस्त 1979 में जब लॉर्ड माउंटबेटन 79 साल के थे, तब उनकी हत्या कर दी गई थी. आयरिश रिपब्लिकन आर्मी (IRA) द्वारा लॉर्ड माउंटबेटन को मारा गया था. आयरलैंड के क्लिफॉने में जब माउंटबेटन अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने आए हुए थे, तब वहां वो उस रोज़ मछलियां पकड़ने गए. लेकिन उसके अगले दिन जब माउंटबेटन एक नाव से दूसरे गांव जाने के लिए रवाना हुए, तब वो उनका आखिरी सफर साबित हुआ.
ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.







