
लेबनान की मस्जिद में मिला हथियारों का जखीरा, हिज्बुल्लाह ने छिपाए ग्रेनेड लॉन्चर और मिसाइलें
AajTak
लेबनान में इजरायली सेना ने जोरदार हमला किया है, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग मारे गए हैं. इसके साथ ही आईडीएफ को दक्षिणी लेबनान में एक मस्जिद में हिज्बुल्लाह के हथियारों का जखीरा बरामद किया है. इसमें ग्रेनेड लांचर, मिसाइलें, आरपीजी, लड़ाकू जैकेट, कोर्नेट मिसाइलें और अन्य हथियार शामिल हैं.
लेबनान और गाजा में इजरायल के हमले जारी है. दोनों ही मोर्चों पर इजरायल जोरदार हमले कर रहा है. एक तरफ हवाई हमले हो रहे हैं, तो दूसरी तरफ जमीन पर सैन्य और सर्च अभियान चल रहा है. इसी दौरान दक्षिणी लेबनान के एक नागरिक इलाके के बीचो बीच स्थित एक मस्जिद में हिज्बुल्लाह के हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है. इसमें ग्रेनेड लांचर, कंधे से दागी जाने वाली मिसाइलें, आरपीजी, लड़ाकू जैकेट, कोर्नेट मिसाइलें और घातक हथियार शामिल हैं.
इजरायल डिफेंस फोर्सेस ने अपने ऑफिशियल एक्स (ट्विटर) अकाउंट के जरिए हथियारों की तस्वीर साझा की है. इसके साथ ही लिखा है कि हिज्बुल्लाह के लड़ाके नागरिक इलाकों का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों के लिए कर रहा है. मस्जिद हथियार रखने की जगह नहीं है, लेकिन हिज्बुल्लाह ने इसे आतंक के केंद्र बना रखा है. बुधवार को आईडीएफ ने दक्षिणी लेबनान के शहर पर पांच जगह हवाई हमला किया है. इस दौरान कई मिसाइल और रॉकेट शहरों के बीच में गिरी हैं.
इससे पहले मंगलवार को भी इजरायली सेना ने ज़ोरदार हमला किया. इसमें के कम से कम एक दर्जन लोग मारे गए. गाजा की तर्ज पर इजरायली सेना ने लेबनान में हिज्बुल्लाह को खत्म करने के लिए बड़ा अभियान शुरु किया है. इसके तहत उसके ठिकाने को निशाना बनाकर दक्षिणी बेरूत में रफीक हरीरी यूनिवर्सिटी अस्पातल के पास एक इमारत पर ज़ोरदार हमला किया गया. इसमें कई लोग मारे गए, तो कई लापता बताए जा रहे हैं. इन लोगों की तलाश की जा रही है.
बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर ताजा हमलों के फौरन बाद देर रात एक विमान बेरूत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा. इजरायली सेना का कहना है कि उनका मकसद हिज्बुल्लाह के लड़ाकों को बॉर्डर पर खदेड़ना है. वहीं लेबनानी अधिकारियों के मुताबिक इजरायल के अभियान की वजह से 1.2 मिलियन से ज़्यादा लोग कई बार विस्थापित हो चुके हैं. इस बीच इजरायल ने हिज्बुल्लाह के उत्तराधिकारी हाशेम सफीद्दीन की मौत की पहली बार पुष्टि की है.
वहीं, इस जंग को रोकने और समझौते कराने के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन तेल अवीव दौरे पर हैं. उनका का ये 11वां दौरा है. हमास चीफ याह्या सिनवार की मौत के बाद ब्लिंकन गाजा में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई को लेकर मिडिल ईस्ट के दौरे पर तेल अवीव पहुंचे हैं. वहां उन्होंने इजरायली रक्षा मंत्री से मुलाकात की और फिर इससे पहले प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की थी. करीब दो घंटे से अधिक समय तक उनके बीच चर्चा हुई.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









