
'लिटिल बॉय' से 24 गुना खतरनाक... अमेरिका बनाएगा सबसे ताकतवर परमाणु बम, जहां गिरेगा वहां मचेगी इतनी तबाही
AajTak
अमेरिकी रक्षा विभाग ने बताया है कि वो एक नए परमाणु बम B61-13 पर काम करने जा रहा है. ये अब तक का सबसे ताकतवर बम होगा. इसे हिरोशिमा पर गिरे परमाणु बम से भी 24 गुना ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है.
अमेरिका अब तक का सबसे ताकतवर परमाणु बम बनाने की तैयारी कर रहा है. इसे जापान के हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम से भी 24 गुना ज्यादा ताकतवर बताया जा रहा है.
इसका नाम B61-13 है. ये B61 फैमिली का 13वां वैरिएंट होगा. ये एक ग्रेविटी बम होगा. इसका मतलब हुआ कि इस तरह के बम को टारगेट पर सीधा गिरा दिया जाता है. न कि किसी मिसाइल से लॉन्च किया जाता है.
B61-13 को बनाने का काम नेशनल न्यूक्लियर सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन (NNSA) की देखरेख में होगा.
अमेरिका ने ये ऐलान ऐसे समय किया है जब हाल ही में चीन ने 2030 तक अपने परमाणु हथियार दोगुने करने की बात कही है. और रूस भी परमाणु हथियारों के परीक्षण पर रोक लगाने वाली संधि से बाहर आ गया है.
B61-13 देखने में B61-7 की तरह ही होगा. लेकिन इसमें सेफ्टी और कंट्रोल फीचर्स ज्यादा बेहतर होंगे. इसमें अपग्रेडेड टेल किट भी होगी, जो इसे टारगेट पर सीधा गिरने में मदद करेगा.
'लिटिल बॉय' से कितना खतरनाक होगा B61-13?

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










