
लिज ट्रस की कंजरवेटिव पार्टी को क्यों कहा जाता है 'टोरी'? एक बगावत से जुड़ी है इसकी कहानी
AajTak
कंजरवेटिव पार्टी ब्रिटेन की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है. इन दिनों यह पार्टी काफी चर्चा में है. ब्रिटेन में विरोधी दल के नेता कंजरवेटिव पार्टी को टोरी पार्टी कह कर बुला रहे हैं. ऐसा पहली बार नहीं है, जब पार्टी को यह कहा जा रहा है. अलग-अलग मौकों पर पार्टी के लिए टोरी शब्द का इस्तेमाल किया जाता रहा है. आइए जानते हैं कि कंजरवेटिव पार्टी के साथ टोरी शब्द कब और कैसे जुड़ा.
ब्रिटेन एक बार फिर चर्चा में है. इस बार भी चर्चा की वजह प्रधानमंत्री हैं. पिछली बार विवादों में आने के कारण बोरिस जॉनसन को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने पड़ा था. उनकी जगह पर लिज ट्रस को छह सितंबर को ब्रिटेन का नया पीएम चुना गया. उन्हें सत्ता संभाले हुए महज 45 दिन हुए हैं और अब इन्हें भी अपने विवादित आर्थिक फैसलों के कारण इस्तीफा देना पड़ गया.
इस पूरे घटना क्रम के दौरान कंजरवेटिव पार्टी के सदस्यों के लिए एक शब्द का खूब इस्तेमाल हो रहा है, वह है 'टोरी' (Tory). पहले भी देखा गया है कि लेबर पार्टी (कंजरवेटिव पार्टी की विरोधी) के नेता अपने भाषणों में कंजरवेटिव पार्टी के लिए Same old Tories, Tory cuts Tory-led coalition Tory froth, Tory years जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर चुके हैं तो आखिर उसे टोरी कहकर क्यों बुलाया जा रहा है? इसका क्या मतलब होता है?
एक विद्रोह के बाद टोरी दल का उदय हुआ
टोरी के बारे में जानने के लिए हमें आज से करीब 340 साल पुराने ब्रिटेन के इतिहास में जाना होगा. ये साल था 1679. किंग चार्ल्स-II गद्दी पर बैठे थे. उनके बाद गद्दी पर कौन बैठेगा इसलिए जोर-शोर से चर्चा हो रही थी. माना जा रहा था कि उनके बाद उनके भाई जेम्स द ड्यूक ऑफ यॉर्क सिंहासन संभालेंगे लेकिन दरबारियों में अचानक हलचल तेज हो गई. विद्रोह हो गया. कुछ सदस्य जेम्स को राजा के तौर पर अपनाने के लिए तैयार थे जबकि कुछ ने इसका खुले तौर पर विरोध (exclusion crisis) कर दिया.
इस घटना ने बाद में कंजरवेटिव पार्टी को जन्म दिया. दरअसल जब विरोध हुआ तो दो नए राजनीतिक गुटों का उदय हुआ. द स्कॉट्समैन के मुताबिक इनमें से एक गुट टोरी (Tory) कहलाया, जो चार्ल्स के भाई जेम्स द ड्यूक ऑफ यॉर्क को सिंहासन देने का समर्थन कर रहा था. वहीं दूसरा गुट व्हिग (Whigs) कहलाया, जो जेम्स को सिंहासन पर बैठाने का विरोध कर रहा था. बहरहाल टोरी की जीत हुई और जेम्स, किंग जेम्स-II बन गए.
पहले लुटेरों-डाकुओं को बुलाया जाता था टोरी

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









