
'लव एंड वॉर' को लेकर आया बड़ा अपडेट, स्टारकास्ट के सीन हुए रीशूट, बढ़ गया फिल्म का बजट
ABP News
Love & War: फिल्म लव एंड वॉर को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने मिल रहा है.अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है. खबरें हैं कि फिल्म के कुछ सीन्स दुबारा शूट किए जा रहे है.
फिल्म 'लव एंड वॉर' संजय लीला भंसाली की आने वाली बड़ी फिल्म है. इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल एक साथ नजर आने वाले हैं. फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड है और बेसब्री से इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. वहीं अब फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.
'लव एंड वॉर' को लेकर आया बड़ा अपडेट'लव एंड वॉर' को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के कुछ अहम सीन दोबारा शूट किए जा रहे हैं. खबर है कि संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को पहले इसी साल अगस्त में रिलीज करने का प्लान था, लेकिन अब कुछ सीन के रीशूट होने की वजह से इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है.
बताया जा रहा है कि भंसाली अपनी फिल्म में परफेक्शन चाहते हैं, इसलिए कुछ अहम सीन फिर से शूट किए जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन सीन के रीशूट की वजह से फिल्म का बजट भी बढ़ गया है. वहीं, लगातार हो रहे इस रीवर्क के कारण फिल्म की रिलीज डेट फिलहाल तय नहीं है.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












