
लड़कियों ने रांची तक पहुंचाए पाकिस्तानी हथियार... गैंग में महिला भी शामिल, UAE गैंगस्टर से लिंक आया सामने
AajTak
रांची पुलिस ने पाकिस्तान से लाए गए हथियारों के साथ कोयलांचल शांति सेना (KSS) के पांच गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है, जिनमें गैंग लीडर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा भी शामिल है. इस गैंग के पकड़े जाने के बाद कई खुलासे हुए हैं. आरोपियों के पास से तीन पाकिस्तानी पिस्टल, कारतूस, कैश और मोबाइल फोन जब्त किए गए.
झारखंड में रांची पुलिस ने पांच गैंगस्टरों को अरेस्ट किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है. पुलिस ने इनके कब्जे से तीन पाकिस्तान मेड पिस्टल जब्त की हैं. यह कार्रवाई BIT मेसरा और Argora थाना क्षेत्र में की गई. गिरफ्तार आरोपियों में कोयलांचल शांति सेना (KSS) के सदस्य शामिल हैं, जो प्रिंस खान गैंग से भी जुड़े हैं. महिला की पहचान रिया सिन्हा के रूप में हुई है, जो केएसएस नेता सुजीत सिन्हा की पत्नी है.
एजेंसी के अनुसार, पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन पाकिस्तान निर्मित पिस्टल, सात मैगजीन, 13 कारतूस, एक फोर व्हीलर, छह मोबाइल फोन और 10 लाख रुपये कैश बरामद किए हैं. गिरफ्तार पुरुषों की पहचान इनामुल हक, उसके बॉडीगार्ड रवि आनंद उर्फ सिंघा, मोहम्मद शहीद उर्फ अफ़रीदी खान और मोहम्मद सिराज के रूप में हुई है, जो इनामुल हक के रिश्तेदार हैं. इन सभी का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है.
रांची एसपी (सिटी) पारस राणा ने बताया कि पिछले महीने तुपुदाना थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना के लिए केएसएस ने जिम्मेदारी ली थी. जांच में पता चला था कि केएसएस नेता सुजीत सिन्हा UAE में रहने वाले गैंगस्टर प्रिंस खान से संपर्क में था. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि सुजीत सिन्हा और प्रिंस खान पाकिस्तान से पंजाब के जरिए ड्रोन के माध्यम से हथियार मंगवा रहे थे. इन हथियारों का इस्तेमाल व्यवसायियों को धमकाने और उनसे फिरौती वसूलने के लिए किया जा रहा था.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार तस्करी का भंडाफोड़, अमृतसर में 4 गिरफ्तार, गैंगवार की थी साजिश
रांची में इनामुल हक उर्फ बब्लू खान और उसके साथी सुजीत सिन्हा और प्रिंस खान के लिए वसूली कर रहे थे. वसूला गया पैसा बाद में UAE और फिर पाकिस्तान भेजा जाता था, जहां उसका इस्तेमाल अवैध हथियार खरीदने और अन्य अपराधों के लिए किया जाता था.
रिया सिन्हा के खिलाफ ओरमांझी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर अरेस्ट किया गया है. उसके खिलाफ पहले से गैर जमानती वारंट जारी है. एसपी ने बताया कि वह इनामुल हक के साथ हथियार सप्लाई में भी शामिल थी. जल्द उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












