
लंदन में उड़ान भरते ही क्रैश हुआ विमान, टेकऑफ के तुरंत बाद लगी भीषण आग
AajTak
लंदन के साउथएंड एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश
रविवार दोपहर लंदन के साउथेंड एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही क्षणों बाद एक छोटा यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में भीषण आग लग गई और घटनास्थल पर काला धुआं उठता दिखा. अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है.
यह हादसा स्थानीय समयानुसार करीब शाम 4 बजे हुआ. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान Beech B200 सुपर किंग एयर था, जो एक जुड़वां इंजन वाला टर्बोप्रॉप जेट है और नीदरलैंड्स के लेलिस्टैड के लिए रवाना हुआ था.
घटना के तुरंत बाद आपातकालीन सेवाएं सक्रिय हो गईं. पुलिस, फायर ब्रिगेड और राहत टीमें तेजी से मौके पर पहुंचीं. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान में कितने लोग सवार थे . प्रत्यक्षदर्शियों ने इस दुर्घटना को "त्रासदीपूर्ण" बताया और कहा कि हादसे से कुछ क्षण पहले ही कुछ लोगों ने विमान के चालक दल को हाथ हिलाकर अभिवादन किया था.
यह भी पढ़ें: 'रातों को नहीं आती नींद, किसी से नहीं कर रहे बात...', किस हाल में हैं प्लेन क्रैश में अकेले जिंदा बचने वाले विश्वास कुमार?
बचाव अभियान जारी
एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा, "साउथेंड हवाई अड्डे पर एक गंभीर घटना के बाद घटनास्थल पर पुलिसकर्मी मौजूद हैं." उन्होंने बताया कि आपातकालीन अभियान कई घंटों तक जारी रहेगा. रेस्क्यू के दौरान लोगों से उस क्षेत्र से दूर रहने को कहा गया है. वाई अड्डे के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की कि यह घटना एक सामान्य विमान से जुड़ी थी. बयान में कहा गया, "हम पुष्टि करते हैं कि आज दोपहर लंदन साउथेंड हवाई अड्डे पर एक विमान से जुड़ी एक गंभीर घटना हुई है. स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया गया है. "

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








