रिंकू रहेंगे बाहर, सुंदर भी OUT... वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग XI में दिखेगा 'ओल्ड फॉर्मूला', जानें किसे मिलेगा मौका
AajTak
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब सुपर-8 का मुकाबला रविवार (1 मार्च) को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में होना है. इस मुकाबले के लिए क्या भारतीय टीम में कोई बदलाव होगा, या वही टीम खेलने उतरेगी जो जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलती दिखी थी.
तो कुर्सी की पेटी बांध लीजिए...क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप में अब 'वर्चुअल क्वार्टर फाइनल' होने का समय आ गया है. यह वर्चुअल क्वार्टर फाइनल भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार (1 मार्च) को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में शाम 7 बजे होना है. कहने को यह सुपर-8 का अंतिम मुकाबला होगा, लेकिन वर्चुअल क्वार्टर फाइनल इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि जो भी इस मुकाबले को जीतेगा उसको सीधे 'टिकट टू सेमीफाइनल' मिल जाएगा.
अब सवाल है कि क्या भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में गेंदबाजी यूनिट में वेस्टइंडीज के खिलाफ बदलाव होगा? सूर्यकुमार यादव जिम्बाब्वे के खिलाफ गेंदबाजी को लेकर चिंता व्यक्त कर चुके हैं. शिवम दुबे को गेंदबाजी को ऑप्शन के रूप में ट्राय किया गया, उन्होंने 2 ओवर्स में 47 रन दिए. वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल दोनों ने 4 ओवर में 35 रन देकर 1 विकेट लिया. अक्षर ने शुरुआती ओवर अपना सही करवाया और फिर ढीली गेंदबाजी की. सूर्या का इशारा इसी ओर था.
खैर इस बात से आगे बढ़ते हैं और सवाल इस बात पर रहेगा कि क्या प्लेइंग 11 में बदलाव होगा? तो इसका जवाब है, शायद नहीं. इसकी संभावना नगण्य है. क्योंकि अब टीम इंडिया का प्लेइंग 11 अब सेट लग रही है. टीम इंडिया का मैनेजमेंट वैसे भी टीम में ज्यादा बदलाव नहीं करता है, यानी तय है कि प्लेइंग 11 में फिर से वही ओल्ड फॉर्मुला देखने को मिलेगा.
तिलक वर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ निचले क्रम में आकर 16 गेंदों पर 44 रन बनाकर अपनी फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए हैं. अभिषेक (55) और संजू सैमसन (24) ने मिलकर जिम्बाब्वे के खिलाफ 22 गेंदों पर 48 रन बनाकर ओपनिंग पार्टनरशिप की थी. नंबर 3 पर ईशान किशन (38) फिर कप्तान सूर्या (33) और प्लेयर ऑफ द मैच हार्दिक पंड्या ने 23 गेंदों पर 50 रन जड़कर जता दिया कि वो क्यों हार्ट हिटर बल्लेबाज कहे जा रहे हैं. ऐसे में प्लेइंग 11 में बदलाव नहीं होगी, ऐसे में रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव , मोहम्मद सिराज प्लेइंग 11 से बाहर ही रहेंगे.
वहीं बात वेस्टंडीज की टीम में एक बदलाव हो सकता है, रोस्टन चेज की जगह अकील हुसैन की एंट्री हो सकती है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ चेज ने 4 ओवर में 46 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था.
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








