रोहित शर्मा ने कोच गौतम गंभीर को लगाया गले... खिताबी जीत के बाद अहमदाबाद में दिखा खास पल, VIDEO
AajTak
रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. ऐसे में वो सिर्फ वनडे फॉर्मेट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं. रोहित की कप्तानी में ही भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 और आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 जीता था.
भारतीय टीम ने 8 मार्च (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से पराजित किया. भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता है. ओवरऑल उसका ये तीसरा टी20 वर्ल्ड कप टाइटल रहा. साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप का पहला संस्करण अपने नाम किया था. वहीं 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम विजेता बनी.
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की जीत के बाज जश्न के कई भावुक और यादगार पल देखने को मिले़. इन्हीं में से एक खास पल मैदान पर देखने को मिला, जब पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर एक-दूसरे से गले मिले. इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि गौतम गंभीर पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की ओर बढ़ते हैं और दोनों एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं. उसी दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन जय शाह भी वहां मौजूद थे और बाद में वह भी इस भावुक पल का हिस्सा बनते दिखाई दिए.
यह पल भारतीय क्रिकेट की उस संस्कृति को भी दर्शाता है, जहां मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी एक-दूसरे के प्रति सम्मान और अपनापन दिखाते हैं. इस खास मौके पर 2007 टी20 वर्ल्ड कप और क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी स्टेडियम में मौजूद थे.
धोनी ने गंभीर के नाम लिखा स्पेशल पोस्ट गौतम गंभीर और महेंद्र सिंह धोनी के बीच अतीत में मतभेदों की खबरें सामने आती रही हैं. गंभीर और कुछ अन्य खिलाड़ियों ने पहले धोनी की कप्तानी को लेकर आलोचना भी की थी और क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 के बाद अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के खत्म होने को लेकर सवाल उठाए थे. लेकिन वर्ल्ड कप जीत के बाद धोनी ने बड़े दिल का परिचय देते हुए कोच गौतम गंभीर की जमकर तारीफ की.
यह भी पढ़ें: MS धोनी ने कोच गंभीर को लेकर खास पोस्ट, टीम इंडिया के चैम्पियन बनने पर माही की बधाई VIRAL

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








