'रोहित-कोहली और गंभीर में मतभेद...', कोच सितांशु कोटक ने तोड़ी चुप्पी, कहा-सोशल मीडिया पर बहुत कुछ...
AajTak
भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के गौतम गंभीर से मतभेद की खबरों को गलत बताया. उन्होंने कहा कि दोनों सीनियर खिलाड़ी टीम मैनेजमेंट के संपर्क में हैं और भविष्य की योजनाओं में शामिल रहते हैं. कोटक ने सोशल मीडिया की अफवाहों को नजरअंदाज करने की सलाह दी.
भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के हेड कोच गौतम गंभीर के साथ कथित मतभेदों की खबरों पर विराम लगा दिया है. हाल के दिनों में सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि टीम मैनेजमेंट और दोनों सीनियर खिलाड़ियों के बीच संवाद की कमी है.
कोटक ने साफ किया कि रोहित और विराट न सिर्फ टीम मैनेजमेंट के संपर्क में हैं, बल्कि फ्यूचर प्लानिंग में भी सक्रिय रूप से शामिल रहते हैं. उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ी गौतम गंभीर सहित पूरे सपोर्ट स्टाफ के साथ लगातार बातचीत करते हैं और आने वाले दौरों की रणनीति बनाने में योगदान देते हैं.
क्या वाकई था कोई कम्युनिकेशन गैप? कुछ रिपोर्ट्स में यह कहा गया था कि हेड कोच और दोनों दिग्गज बल्लेबाजों के बीच रिश्ते ठीक नहीं हैं. लेकिन कोटक ने इन सभी दावों को खारिज करते हुए कहा कि रोहित और विराट पूरी तरह से टीम की प्लानिंग प्रक्रिया का हिस्सा हैं. दोनों खिलाड़ी अपने अनुभव साझा करते हैं, रणनीति पर चर्चा करते हैं और आने वाले टूर के लिए सुझाव देते हैं.
साउथ अफ्रीका टूर की प्लानिंग में भी शामिल टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब रोहित शर्मा और विराट कोहली सिर्फ वनडे फॉर्मेट पर फोकस कर रहे हैं. कोटक ने बताया कि 22 महीने बाद होने वाले अगले वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए साउथ अफ्रीका टूर की प्लानिंग में भी दोनों खिलाड़ी शामिल हैं. कोटक खुद इन बैठकों का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने पहली बार बताया कि दोनों सीनियर खिलाड़ी हर पहलू पर चर्चा करते हैं.
कोटक का बड़ा बयान दूसरे वनडे से पहले मीडिया से बात करते हुए कोटक ने कहा- वे अपना अनुभव जरूर शेयर करते हैं. मैं हमेशा उन्हें आपस में बात करते हुए देखता हूं. विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच बातचीत न होने की अफवाहों पर उन्होंने कहा- जाहिर है, सोशल मीडिया पर आप बहुत सी चीजें देखते हैं, जिन्हें मैं देखने से बचने की कोशिश करता हूं.
अफवाहें क्यों उड़ीं? रोहित शर्मा और विराट कोहली के गंभीर के साथ रिश्तों को लेकर चर्चाएं इसलिए तेज हुईं क्योंकि दोनों ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया, और इसके पीछे की वजह कभी साफ तौर पर सामने नहीं आई. इसी के चलते सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं कि टीम मैनेजमेंट और सीनियर खिलाड़ियों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








