
रोमियो और जूली... वो इंडियन स्निफर डॉग्स जिन्होंने मलबे से 6 साल की बच्ची को जिंदा निकाल लिया
AajTak
एनडीआरएफ छह साल की नासरीन को सोमवार को आए भूकंप के तीन दिन बाद मलबे से जिंदा बाहर निकालने में कामयाब हुआ. लेकिन इसका क्रेडिट एनडीआरएफ के दो स्निफर डॉग्स रोमियो और जूली को जाता है. इन्हीं स्निफर डॉग्स ने यह पता लगाया कि छह साल की नासरीन मलबे में कहां दबी है.
तुर्की में भूकंप से मची तबाही के बाद असली अग्निपरीक्षा की घड़ी अब आई है. कई दिन बीतने के बाद अभी भी मलबे से लोगों को बाहर निकाला जा रहा है. विडंबना ये है कि कुछ खुशकिस्मत जिंदा बाहर निकाले गए जबकि कुछ मुर्दा बाहर निकाले जा रहे हैं. राहत एवं बचाव कार्यों के बीच भारतीय सेना और एनडीआरएफ की मदद से छह साल की एक बच्ची को मलबे से जिंदा बाहर निकाला गया था. लेकिन बहुत कम लोगों को मालूम है कि नासरीन नाम की इस बच्ची को जिंदा बाहर निकालने में दो भारतीय स्निफर डॉग्स की अहम भूमिका है.
नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एनडीआरएफ) छह साल की नासरीन को सोमवार को आए भूकंप के तीन दिन बाद मलबे से जिंदा बाहर निकालने में कामयाब हुआ. लेकिन इसका क्रेडिट एनडीआरएफ के दो स्निफर डॉग्स रोमियो और जूली को जाता है. इन्हीं स्निफर डॉग्स ने यह पता लगाया कि छह साल की नासरीन मलबे में कहां दबी है. रोमियो और जूली की मदद से इस बच्ची को जिंदा बाहर निकालना मुश्किल था.
रोमियो और जूली के हैंडलर्स और डॉग स्क्वॉड के कमांडर गुरमिंदर सिंह ने बताया कि सबसे पहले जूली ने पता लगाया कि नासरीन मलबे में कहां दबी हुई है और उन्होंने हैंडलर को इसकी जानकारी दी. इसके बाद रोमियो को मौके पर लाया गया और उसने पुख्ता किया कि मलबे में दबा शख्स जिंदा है.
नासरीन को मलबे से बाहर निकालने के बाद उसे मिलिट्री हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर तुर्की के हताय में भारतीय सेना के फील्ड अस्पताल लाया गया. यहां उसका इलाज किया जा रहा है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर है.
रोमियो और जूली लेब्राडोर नस्ल के कुत्ते हैं. इन्हें स्निफिंग और बचाव कार्यों के लिए ट्रेन किया गया है. एनडीआरएफ की दो अलग-अलग टीमों के साथ रोमियो और जूली मंगलवार को तुर्की के लिए रवाना हुए थे. भारतीय सेना और एनडीआरएफ की टीमें भारत सरकार के ऑपरेशन दोस्त के तहत भूकंप पीड़ित तुर्की और सीरिया की मदद कर रहे हैं.
तुर्की में भारतीय सेना बनी मसीहा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









