
रेस्टोरेंट में कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट मांगने पर भड़की तीन महिला, कर्मचारी को पीटा
AajTak
घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी अन्य ग्राहक ने अपने कैमरे में कैद कर लिया. वीडियो में दिख रहा है कि अपर वेस्ट साइड पर कारमाइन में रेस्टोरेंट की महिला कर्मचारी ने जब कोरोना वैक्सीन का सबूत मांगा तो तीन महिलाओं ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसका हार तोड़ दिया.
अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक चर्चित रेस्टोरेंट की महिला कर्मचारी को वहां तीन मेहमानों से कोरोना वैक्सीन का सर्टिफिकेट मांगना भारी पड़ गया. तीन महिलाएं उसपर टूट पड़ी और पिटाई भी कर दी. (तस्वीर - इंस्टाग्राम)
इस घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी अन्य ग्राहक ने अपने कैमरे में कैद कर लिया. वीडियो में दिख रहा है कि अपर वेस्ट साइड पर कारमाइन में रेस्टोरेंट की महिला कर्मचारी ने जब कोरोना वैक्सीन का सबूत मांगा तो तीन महिलाओं ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसका हार तोड़ दिया. न्यूयॉर्क शहर में रेस्टोरेंट के अंदर बैठकर खाने के लिए वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाना अनिवार्य है. (तस्वीर - Getty)
जैसे ही हमला शुरू हुआ, कारमाइन के कर्मचारी अपने साथी का बचाव करने के लिए कूद पड़े और उसे हमलावरों से अलग कर दिया. तीनों महिलाओं को अंदर प्रवेश नहीं दिए जाने की वजह से वो बाहर चिल्ला रही थीं. तीनों टेक्सास से घूमने आई थी. (तस्वीर - इंस्टाग्राम)

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










