
रेस्टोरेंट के खाने में कपल को मिली ये नायाब चीज, बनवा ली सगाई की अंगूठी
AajTak
एक कपल को रेस्टोरेंट में सी फूड खाते हुए ऐसी नायाब चीज मिली कि उन्होंने इसे अपनी सगाई की अंगूठी में जड़वाने के फैसला कर लिया. ये दरअसल एक दुर्लभ मोती था.
सगाई और शादी ऐसी चीजें हैं जिसके लिए कपल एक - एक चीज बड़े शौक से चुनता है. लेकिन हाल में एक कपल को अचानक ही ऐसी एक नायाब चीज मिल गई कि उन्होंने उसे अपने खास दिन के लिए रख दिया. उनकी सगाई की काफी महंगी और खास अंगूठी का मोती दरअसल उन्हें रेस्टोरेंट में खाना खाते हुए ग्रेवी में मिला था.
कपल को मोती कैसे मिला?
सैंडी सिकोरस्की और केन स्टीनकैंप पिछले चार वर्षों से अक्सर डाउनटाउन वेस्टरली, रोड आइलैंड में द ब्रिज रेस्तरां और रॉ बार में जाते थे. फॉक्स 8 की रिपोर्ट के अनुसार, चूंकि रेस्तरां के पाव पावकाटक नदी थी, इसलिए इसमें विभिन्न प्रकार का सी फूड मिलता था. ऐसे में एक दिन सैंडी सिकोरस्की और केन स्टीनकैंप ने क्लैम की एक प्लेट का ऑर्डर दिया. जब कपल अपने भोजन का आनंद ले रहे थे, तो अचानक खाने में उन्हें समुद्र में मिलने वाला दुर्लभ मर्सिनेरिया 9.5 मिमी अंडाकार मोती दिखाई दिया. बाद में उन्होंने इस मोती को अपनी सगाई की अंगूठी में बदल लिया.
रेस्तरां ने शेयर किया दुर्लभ मोती का किस्सा
रेस्तरां ने दुर्लभ मोती से जुड़े इस किस्से को अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया. कपल की ओर से रेस्टोरेंट ने लिखा, "हमने दिसंबर में ब्रिज का दौरा किया और कुछ ताजा क्वाहॉग्स का आनंद लिया. खाने की प्लेट में मुझे यह मर्सिनेरिया 9.5 मिमी अंडाकार 'मोती' मिला - ये बहुत दुर्लभ है! इसके बाद हमने ब्लैक ऑर्किड ज्वैलर्स से इसे हमारे लिए सगाई की अंगूठी बनाने के लिए कहा!" . साथ ही रेस्टोरेंट ने अंगूठी की एक तस्वीर भी साझा की.
'क्या गजब की खोज है'

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









