
रेसलर से बना गैंगस्टर, अब बैंकॉक से डिपोर्ट, दिल्ली पहुंचते ही कुख्यात हरसिमरन गिरफ्तार
AajTak
फर्जी पासपोर्ट बनाकर भारत से फरार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपराधिक नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश कर रहे कुख्यात गैंगस्टर हरसिमरन उर्फ बादल को बैंकॉक से डिपोर्ट कर दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. हत्या, रंगदारी और 23 मामलों का आरोपी हरसिमरन यूरोप और अमेरिका भागने की कोशिश में कई बार पकड़ा गया. भारतीय एजेंसियों और थाई अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई से उसे भारत लाया गया, जहां अब उससे गहन पूछताछ जारी है.
देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस ने लंबे समय से फरार कुख्यात गैंगस्टर को थाईलैंड से डिपोर्ट कराकर गिरफ्तार किया है, जो फर्जी पासपोर्ट पर भारत से भागा था और विदेशों में अपनी आपराधिक गतिविधियों का नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश कर रहा था. गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरसिमरन उर्फ बादल उर्फ सिमरन (38) के रूप में हुई है. आरोपी दिल्ली के ईस्ट शालीमार बाग का निवासी है.
कुख्यात हरसिमरन उर्फ बादल गिरफ्तार
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि हरसिमरन को 26 नवंबर को बैंकॉक से दिल्ली लाया गया. यह कार्रवाई भारतीय केंद्रीय एजेंसियों और थाई अधिकारियों के समन्वित प्रयासों के बाद संभव हुई. जांच में पता चला कि उसने गोरखपुर निवासी राजेश सिंह के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था और इसी के आधार पर जनवरी 2024 में बैंकॉक रवाना हुआ था. इसमें यूरोप बेस्ड गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने उसकी मदद की.
बैंकॉक में अपना नेटवर्क बनाने की कर रहा था कोशिश
बैंकॉक में ठहरने के बाद उसने दुबई की यात्रा की, फिर मानव तस्करों की मदद से अमेरिका और यूरोप में प्रवेश करने की कोशिश की. सबसे पहले उसने अज़रबैजान के रास्ते यूरोप में घुसने की कोशिश की, लेकिन असफल रहा. इसके बाद वह बेलारूस–लातविया–पोलैंड के रूट से यूरोप में घुसने का प्रयास कर रहा था, जहां पकड़े जाने के बाद उसे वापस भेज दिया गया.
हरसिमरन वीज़ा बढ़ाने के लिए फिर बैंकॉक लौटा, जहां भारतीय एजेंसियों द्वारा साझा किए गए इनपुट के आधार पर उसे हिरासत में ले लिया गया. विदेश मंत्रालय ने उसके फर्जी पहचान वाले पासपोर्ट को रद्द कर दिया, जिससे भारत को उसकी डिपोर्टेशन की प्रक्रिया पूरी करने में मदद मिली. दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










